आज हम आपको कश्मीरी पनीर रेसिपी (Kashmiri Paneer Recipe) बता रहे है। इसमें पनीर के पीस को डीप फ्राई करके दूध की ग्रेवी और खड़े मसालों में पकाया जाता हैं। यह डिश आप उबले चावल, मूली की चटनी और दम आलू के साथ सर्व कर सकते हैं। कश्मीरी स्टाइल से बनी डिश आपको काफी पसंद आएगी।
Kashmiri Paneer Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
कश्मीरी पनीर की सामग्री |
|
1/2 टेबल स्पून तेल | 3 लौंग |
1 तेजपत्ता | 1 दालचीनी स्टिक |
1 टी स्पून जीरा | 3 हरी इलायची |
1 टेबल स्पून सौंठ पाउडर | 1 टेबल स्पून सौंफ पाउडर |
1 ग्लास दूध | स्वादानुसार नमक |
स्वादानुसार काली मिर्च | 1/4 ग्लास पानी |
(बड़े पीस में कटा हुआ और फ्राई किया हुआ) 300 ग्राम पनीर | (गार्निशिंग के लिए) हरा धनिया |
कश्मीरी पनीर बनाने की विधि – Kashmiri Paneer Indian Recipe |
Step 1: सबसे पहले एक कढ़ाही में तेल गर्म करके उसमें लौंग, तेजपत्ता, दालचीनी स्टिक, जीरा और हरी इलायची डालें। |
Step 2: फिर जब यह फूटने लगे, तब इसमें सौंठ और सौंफ पाउडर डालकर अच्छी तरह से फ्राई करें। अब इसमें पानी और दूध मिलाएं। |
Step 3: अब मिक्सचर को एक बार उबाल लेने के बाद इसमें काली मिर्च और नमक मिलाएं। |
Step 4: अब इसके बाद पनीर के फ्राई किए पीस डालकर पांच मिनट के लिए आंच को धीमी करके छोड़ दीजिएं। |
Step 5: अंत में हरा धनिया से गार्निश कर मूली की चटनी, उबले हुए चावल और दम आलू के साथ सर्व कीजिएं। |
Key Ingredients:लौंग, तेल, दालचीनी स्टिक, तेजपत्ता, हरी इलायची, जीरा, सौंफ पाउडर, सौंठ पाउडर, नमक, दूध, पानी, काली मिर्च, हरा धनिया, पनीर |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Kashmiri Paneer Recipe in Hindi with your friends.