आज हम आपको पनीर-साल्सा टोर्टीया रैप रेसिपी (Paneer Salsa Tortilla Wrap Recipe) बता रहे है। साल्सा टोर्टीया रैप और पनीर एक स्वादिष्ट और स्वस्थ व्यंजन है। इस डिश को काफी चटपटे मसाले डालकर बनाया जाता है। क्रीस्पी टोर्टीला रैप्स में टैंगी साल्सा और पनीर की स्टफिंग की जाती है। छोटो से लेकर बड़ों तक सबको यह काफी पसंद आता है।
Paneer Salsa Tortilla Wrap Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
पनीर-साल्सा टोर्टीया रैप की सामग्री |
|
1/2 टी स्पून जीरा | 150 ग्राम पनीर |
2 टी स्पून अदरक-लहसुन पेस्ट | 1/2 टी स्पून मिर्च पाउडर |
3 स्प्रिंग अनियन | 1/2 टी स्पून हल्दी |
स्वादानुसार छोटी हरी मिर्च | 20 ग्राम एक्सट्रा वर्ज़न ऑलिव ऑयल |
1 नींबू | 1/2 टमाटर |
1 इंग्लिश खीरा | 1 प्याज़ |
1 मूली | 1 टोर्टीया |
400 ml (मिली.) दही | 1/2 टी स्पून नमक |
7 पत्ते पुदीना | स्वादानुसार नमक |
स्वादानुसार चाट मसाला |
पनीर-साल्सा टोर्टीया रैप बनाने की विधि – Paneer Salsa Tortilla Wrap Veg Recipe |
पनीर मैरीनेट के लिए : |
Step 1: सबसे पहले जीरा सूखा भून कर पीस लिजिएं। अब एक बाउल में अदरक-लहसुन का पेस्ट, दही, हल्दी, मिर्च पाउडर, सूखा भुना Step 2: जीरा, नमक, हरी मिर्च, स्प्रिंग प्याज़ और थोड़ा एक्सट्रा वर्ज़न ऑलिव ऑयल लें। |
Step 3: अब सभी को एक साथ मिला लिजिएं और फिर पनीर को मैरिनेड करने के लिए मिक्सचर तैयार कर लिजिएं। फिर मिश्रण में टैंगी टेस्ट के लिए थोड़ा-सा नींबू का रस डालें। |
Step 4: अब 150 ग्राम पनीर के पीस काट लिजिएं और फिर आराम से मिक्सचर में मैरिनेड करने के लिए डालें। |
साल्सा के लिए : |
Step 1: इंग्लिश खीरा, टमाटर, गाज़र, स्प्रिंग अनियन और प्याज़ लिजिएं और फिर उन्हें काटकर एक बाउल में रख लिजिएं। अब साल्सा बनाने के लिए इसमें नमक, एक्सट्रा वर्ज़न ऑलिव ऑयल, पुदीने की पत्ती और चाट मसाला मिलाएं। |
रैप के लिए : |
Step 1: सबसे पहले दो छोटे चम्मच एक्सट्रा वर्ज़न जैतून का तेल पैन में गर्म करके पनीर को हल्का फ्राइ कीजिएं। |
Step 2: फिर एक दूसरा पैन लेकर उसमें एकस्ट्रा वर्ज़न ऑलिव ऑयल गर्म करके कॉर्न टोर्टीला को हल्का रोस्ट कीजिएं। |
Step 3: अब टोस्ट वाले टोर्टीला में मैरिनेड किए हुए पनीर और साल्सा डालकर धीरे से बंद करें। और सर्व करें। |
Key Ingredients:पनीर, जीरा, मिर्च पाउडर, अदरक-लहसुन पेस्ट, हल्दी, स्प्रिंग अनियन, एक्सट्रा वर्ज़न ऑलिव ऑयल, छोटी हरी मिर्च, चाट मसाला, टमाटर, नींबू, प्याज़, इंग्लिश खीरा, टोर्टीया, मूली, नमक, दही, नमक, पुदीना |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Paneer Salsa Tortilla Wrap Recipe in Hindi with your friends.