आज हम आपको उगादी पचहड़ी रेसिपी (Ugadi Pachadi Recipe) बता रहे है। इस मजेदार पचहड़ी को कच्चे आम, इमली, नीम और गुड़ के साथ तैयार किया जाता है, आपको इसे मिस नहीं करना चाहिए।
Ugadi Pachadi Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
उगादी पचहड़ी की सामग्री – Ingredients for Ugadi Pachadi |
|
1-1.5 टी स्पून इमली का गूदा | 1.5 कप पानी |
2.5 टेबल स्पून कच्चा आम (छोटे टुकड़ों में काट लें) | 2 टी स्पून नीम का फूल |
स्वादानुसार गुड़ | स्वादानुसार नमक |
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर / काली मिर्च पाउडर |
उगादी पचहड़ी बनाने की विधि |
1: पहले इमली के गूदे को पानी में भिगो दीजिये। फिर अच्छी तरह से मिला लें। |
2: अब कटा हुआ गुड़ डालकर पूरी तरह घुलने तक मिलाएं। |
3: फिर नीम के फूल और कच्चे आम डालकर मिला लें। |
4: अब लाल मिर्च पाउडर / काली मिर्च पाउडर और नमक डालें और फिर एक आखिरी बार मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें और सर्व करें। |
Key Ingredients:पानी, इमली का गूदा, नीम का फूल, कच्चा आम (छोटे टुकड़ों में काट लें), नमक, गुड़, लाल मिर्च पाउडर / काली मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Ugadi Pachadi Recipe in Hindi with your friends.