Ragi Ambali Recipe
Easy Recipes Indian Recipes Instant Recipes Veg Recipes

रागी अम्बाली रेसिपी – Ragi Ambali Recipe in Hindi

आज हम आपको रागी अम्बाली रेसिपी (Ragi Ambali Recipe) बता रहे है। रागी के आटे, दही, प्याज, हरा धनिया और नमक से बना यह पेय काफी पौष्टिक होता है और यह सिर्फ 10 मिनट में बन जाता है। यह कर्नाटक में एक लोकप्रिय व्यंजन है और इसे नमकीन दलिया के रूप में भी जाना जाता है।

Ragi Ambali Recipe

🫕 पकाने का समय:
05 मिनट
💁 कितने लोगों के लिए:
2
🥣 तैयारी का समय:
05 मिनट
🎚️ कठिनाई स्तर:
आसान
⏰ टोटल टाइम:
10 मिनट
 

रागी अम्बाली की सामग्री – Ingredients for Ragi Ambali

    • 3-4 टेबल स्पून रागी का आटा
    • स्वादानुसार नमक
    • गार्निश के लिए हरा धनिया, बारीक कटा हुआ
    • 1/2 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ
    • 1/2 कप दही
    • 2 कप पानी

रागी अम्बाली बनाने की विधि

1. सबसे पहले मीडियम आंच पर रागी के आटे को महक आने तक सूखा भून लें। ध्यान रहे यह जलना नहीं चाहिए।

2. अब पानी को थोड़े से नमक के साथ उबालें। आप इसमें बेहतर पाचन के लिए एक चुटकी हींग मिला सकते हैं।

3. फिर गर्म पानी में धीरे-धीरे रागी का आटा डालें और इसमें गांठ से बचने के लिए इसे लगातार चलाते रहें।

4. इसका एक स्मूथ पेस्ट बनने तक अच्छी तरह मिलाकर गैस बंद कर दें।

5. फिर दही को पतला करने के लिए उसमें थोड़ा पानी मिलाकर फेंट लें।

6. अब रागी के पेस्ट को एक गिलास लेकर उसमें दही और प्याज डालकर अच्छी तरह मिला लें।

7. अंत में हरे धनिए से गार्निश करके सर्व करें।

Key Ingredients:

रागी का आटा, प्याज, स्वादानुसार नमक, दही, हरा धनिया, पानी

Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Ragi Ambali Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *