Mango Kalakand Recipe
Easy Recipes Indian Recipes Sweet Recipes

Mango Kalakand Recipe in Hindi – मैंगो कलाकंद रेसिपी – Sweet Recipes

आज हम आपको मैंगो कलाकंद (आम पाक) रेसिपी (Mango Kalakand Recipe) बता रहे है। आम की सबसे स्वादिष्ट कलाकंद रेसिपी गर्मियों के इस सीजन में बनाएं। आपको यकीनन फटाफट बनने वाली और आसान यह रेस‍िपी पसंद आएगी।

Mango Kalakand Recipe

पकाने का समय: 45 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 25 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 1 घंटा 10 मिनट

मैंगो कलाकंद की सामग्री – Ingredients for Mango Kalakand

1 लीटर उच्च वसा वाला दूध 1 कप अल्फांसो आम, टुकड़ों में कटा हुआ
2 pinch of केसर 2 टी स्पून घी
2 टी स्पून सिरका 4-5 टी स्पून चीनी
मैंगो क्रीम की टॉप‍िंग के लिए
1/2 कप मैंगो पल्प 4 टी स्पून क्रीम

मैंगो कलाकंद बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले दूध को दो बराबर भागों में बांटकर दो अलग-अलग बर्तनों में उबलने के लिए रख दीजिये।
2: फिर एक बार उबालने के बाद, दूध के एक हिस्से में सिरका डाल दें, फिर एक बार जब यह फूट जाए तब इसमें ठंडा पानी मिला लें। अब छलनी में मलमल का कपड़ा बिछाकर इसमें फटा हुआ दूध डालें, जिससे छेना अलग हो जाए। फिर कुछ और पानी डालें, जिससे सिरका पूरी तरह से हटा जाए।
3: अब दूध के दूसरे भाग में केसर मिला लें (जो दूसरे पैन में रखा है। इसे इतना पका लें कि यह आध रह जाए। इसमें इसके बाद छेना डालें।) अब इसमें कटा हुआ आम, 2 चम्मच घी और चीनी डालकर मिश्रण गाढ़ा होने तक मिला लें।
4: फिर आप किसी भी स्टील के थाली या बर्तन में घी लगाकर कलाकंद मिश्रण को फैला सकते हैं। अब कटा हुआ पिस्ता गार्निश कर लें। फिर जब यह थोड़ा ठंडा हो जाए तब इसे आप टुकड़ों में काट लें या पाई मोल्ड में भी डाल लें। अब इसे फ्रिज में ठंडा कर लें।
5: अंत में इसे डी-मोल्ड करके इसे ऊपर से मैंगो क्रीम और कटे हुए आम के साथ सर्व करें।

Key Ingredients:

अल्फांसो आम, उच्च वसा वाला दूध, घी, केसर, चीनी, सिरका, क्रीम, मैंगो पल्प

Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Mango Kalakand Smoothie Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *