आज हम आपको स्पाइसी सोया भुर्जी रेसिपी (Spicy Soya Bhurji Recipe) बता रहे है। आपने कई बार पनीर और अंडे की भुर्जी तो खाई होगी लेकिन आपको आज हम सोया भुर्जी के बारे में बता रहे हैं। आपको स्पाइसी सोया भुर्जी काफी पसंद आएगी, यह लो कैलोरी होने के साथ काफी नूट्रिशस भी है। इसको आप रोटी के साथ सर्व करने के अलावा समोसे और सैंडविच की फीलिंग में भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
Spicy Soya Bhurji Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
स्पाइसी सोया भुर्जी की सामग्री – Ingredients for Spicy Soya Bhurji |
|
1 कप सोया ग्रैन्यूल्स | 1 बड़ा प्याज |
1 हरी मिर्च | एक चुटकी हरा धनिया |
1 टी स्पून तेल | 1/2 टी स्पून गरम मसाला |
एक चुटकी हल्दी पाउडर | एक चुटकी नमक |
स्पाइसी सोया भुर्जी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले सोया ग्रेन्यूलस को धोकर पानी में भिगो दीजिये। |
Step 2: अब एक पैन में तेल डालकर गर्म कर लें। |
Step 3: फिर इसमें हरी मिर्च, प्याज़, और हल्दी गरम मसाला डालें। |
Step 4: अब इसमें सोया ग्रेन्यूल्स को धोकर डालें। |
Step 5: अब इसे अच्छे से मिला ले जिससे सारे मसाले सोया ग्रेन्यूल्स में मिल जाएं और इसे पका लें। |
Step 6: अंत में इसमें स्वादानुसार नमक मिलाकर सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, सोया ग्रैन्यूल्स, हरा धनिया, हरी मिर्च, गरम मसाला, तेल, नमक, हल्दी पाउडर |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Spicy Soya Bhurji Recipe in Hindi with your friends.