आज हम आपको खट्टा-मीठा कद्दू रेसिपी (Khatta Meetha Kaddu Recipe) बता रहे है। कद्दू एक काफी बढ़िया सब्जी है जिसे बनाना काफी आसान है। आप में से शायद ही कई लोग ऐसे होंगे जिन्हें कद्दू की सब्जी पसंद न हो, एक बार खट्ट-मीठे स्वाद वाली कद्दू की सब्जी जरूर ट्राई करें। उत्तर प्रदेश में कद्दू की खट्टी-मीठी सब्जी बनाई जाती है किन्तु इसके स्वाद के चलते इसे बहुत सी जगह बनाया जाने लगा है। कद्दू की सब्जी की पूरी और परांठे के साथ खाने में लाजवाब लगती है और अगर इसके साथ रायता मिल जाए तो इसका स्वाद दोगुना बढ़ जाता है।
Khatta Meetha Kaddu Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटे 05 मिनट |
खट्टा-मीठा कद्दू की सामग्री – Ingredients for Khatta Meetha Kaddu |
|
750 ग्राम कद्दू | 1/2 कप तेल |
1/8 हींग | 1 छोटा चम्मच (भूनकर कुटा हुआ) मेथीदाना |
1 छोटा चम्मच (भूनकर कुटा हुआ) सौंफ | 1 छोटा चम्मच (भूनकर कुटा हुआ) जीरा |
1 टेबल स्पून अदरक, गुच्छा | 3-4 साबुत लाल मिर्च |
स्वादानुसार नमक | 1/2 हल्दी |
1 टी स्पून लालमिर्च पाउडर | 1 टी स्पून धनिया पाउडर |
1 टी स्पून गरम मसाला | 1 टेबल स्पून चीनी |
इमली पल्प | 1 टेबल स्पून हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ |
खट्टा-मीठा कद्दू बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले कद्दू को छील लिजिएं और फिर कद्दू के बीज निकालकर टुकडों में काट लिजिएं । |
Step 2: अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके इसमें कुटा हुआ मेथीदाना, हींग, जीरा, सौंफ डालें। फिर जब यह चटकने लगें तब इसमें साबुत लाल मिर्च और अदरक डालें। |
Step 3: आप इसे हल्का रंग बदलने तक भूनें और फिर इसमें कद्दू डालें। |
Step 4: आप इसे तेज आंच पर पकाएं। |
Step 5: अब हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, गरम मसाला, चीनी और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
Step 6: अब आंच को कम करके ढककर धीमी आंच पर पकाएं। इसे 3 से 4 बार चलाएं। |
Step 7: फिर इसमें इमली का पल्प डालें, और 2 से 3 मिनट पकाएं और अंत में हरा धनिया डालकर सर्व करें। |
Key Ingredients:तेल, कद्दू, मेथीदाना, हींग, जीरा, सौंफ, साबुत लाल मिर्च, अदरक, हल्दी, नमक, धनिया पाउडर, लालमिर्च पाउडर, चीनी, गरम मसाला, हरा धनिया, इमली पल्प |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Khatta Meetha Kaddu Recipe in Hindi with your friends.