आज हम आपको मसाला भिंडी रेसिपी (Masala Bhindi Recipe) बता रहे है। आपको स्पाइसी और स्वादिष्ट भिंडी बनाने में कुछ ही मिनट लगते हैं। भिंडी एक ऐसी सब्जी जिसे बड़े और बच्चे सभी चाव से खाते हैं। भारतीय घरों में भिंडी की सूखी सब्जी बनाई जाती है। भिंडी लंच के लिए यह एक दम बढ़िया सब्जी है।
Masala Bhindi Recipe in Hindi
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
मसाला भिंडी की सामग्री – Ingredients for Masala Bhindi |
|
250 gms भिंडी | एक छोटा बाउल पानी |
7-8 टेबल स्पून सरसों का तेल | 1 टी स्पून जीरा |
1 टी स्पून सौंफ | एक छोटा बाउल प्याज |
1 टी स्पून अदरक | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 1/2 टी स्पून आमचूर पाउडर | 1 टी स्पून सौंफ पाउडर |
1/4 टी स्पून कालीमिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून चीनी |
1 टी स्पून नींबू का रस |
मसाला भिंडी बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले तेल गर्म करके इसमें सौंफ और जीरा डालकर इन्हें चटकने दें। |
Step 2: अब इसमें प्याज डालकर हल्की ब्राउन होने दीजिएं। |
Step 3: अब इसमें पानी और अदरक डालकर थोड़ी देर चलाएं। |
Step 4: अब हल्दी पाउडर डालकर दोबारा चलाएं। |
Step 5: अब इसमें भिंडी और बचा हुआ पानी डालकर लगातार चलाएं। |
Step 6: अब भिंडी को अच्छे से मिला लें और इसमें नमक डालें। |
Step 7: फिर आमचूर और सौंफ छिड़ककर मिलाएं। |
Step 8: फिर कालीमिर्च पाउडर दोबारा मिलाएं। |
Step 9: अंत में नींबू का रस डालकर अच्छे से मिला लें और फिर सर्व करें। |
Key Ingredients:पानी, भिंडी, जीरा, सरसों का तेल, प्याज, सौंफ, हल्दी पाउडर, अदरक, सौंफ पाउडर, आमचूर पाउडर, चीनी, कालीमिर्च पाउडर, नींबू का रस |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Masala Bhindi Recipe in Hindi with your friends.