आज हम आपको अरहर की दाल रेसिपी (Arhar Ki Dal Recipe) बता रहे है। भारतीय खाने में दालें बहुत अहम मानी जाती है, दालें प्रोटीन का मुख्य स्रोत भी है। हर दाल का स्वाद अलग होता है। इसे बनाना बहुत आसान है और इसे रोटी या फिर चावल के साथ सर्व किया जा सकता हैं।
Arhar Ki Dal Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
अरहर की दाल की सामग्री – Ingredients for Arhar ki Dal |
|
1 कप अरहर की दाल | 1/2 टी स्पून हल्दी |
1 1/2 टी स्पून नमक | 1 टी स्पून चीनी |
1 टेबल स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ | कच्चे आम का टुकड़ा (2-3)या आमचूर पाउडर |
तड़का बनाने के लिए: | |
1 टी स्पून जीरा | एक चुटकी हींग |
1 टेबल स्पून घी | 1 टेबल स्पून हरी मिर्च , टुकड़ों में कटा हुआ |
अरहर की दाल बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले दाल में चार कप पानी के साथ नमक, हल्दी, अदरक और चीनी डालकर उबाल लीजिएं। |
Step 2: आप इसे तब तक उबालें जब तक की यह नरम न हो जाए। |
Step 3: अब इसमें आमचूर डालकर धीमी आंच पर 10 मिनट के लिए पका लें। |
Step 4: अब एक पैन में घी गर्म करके जीरा और हींग डालें। |
Step 5: फिर जब यह चटकने लगे तब इस मिश्रण को दाल में डालकर धीमी आंच पर एक मिनट उबाल आने तक पका लें। |
Step 6: अंत में हरी मिर्च गार्निश करके सर्व कीजिएं। |
Key Ingredients:हल्दी, अरहर की दाल, चीनी, नमक, कच्चे आम का टुकड़ा (2-3)या आमचूर पाउडर, अदरक, हींग, जीरा, हरी मिर्च, घी |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Arhar Ki Dal Recipe in Hindi with your friends.