आज हम आपको अवियल विद रेड राइस रेसिपी (Avial with Red Rice Recipe) बता रहे है। केरल में अवियल एक पारंपरिक साउथ इंडियन डिश है। यह आलू, गाजर और ड्रमस्ट्रिक जैसी सब्जियों का एक गाढ़ा मिश्रण है, आप इसे रेड राइस के साथ सर्व कर सकते हैं।
Avial with Red Rice Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
अवियल विद रेड राइस की सामग्री – Ingredients for Avial with Red Rice |
|
चावल के लिए: | |
1 कप रेड राइस | 7 कप पानी |
अवियल के लिए: | |
1 आलू | 2 गाजर |
1 कच्चा केला | 2 ड्रमस्टिक |
(एक पीस) छोटा कच्चा आम | 1 टेबल स्पून खट्टा दही |
5 बीन स्टिक | 1 बड़ा प्याज |
नमक | 1 टी स्पून हल्दी |
1 कप पानी | 1 टेबल स्पून नारियल तेल |
(बिना बीज वाली) हरी मिर्च | सरसों के दाने (क्रश्ड) |
अवियल विद रेड राइस बनाने की विधि |
1: सबसे पहले रेड राइस को 7 कप पानी में एक घंटे के लिए उबाल लें। |
2: अब गाजर और आलू को अलग उबाल कर एक तरफ रख दीजिये। |
3: फिर एक सॉसपैन में पानी लेकर इसमें ड्रमस्टिक, कच्चा केला, प्याज, कच्चा आम और बीन्स डालें। |
4: अब इसमें थोड़ा नमक और हल्दी पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें और 2 से 3 मिनट भाप दीजिये। |
5: फिर इसमें इसके बाद नारियल तेल, सरसों के दाने और हरी मिर्च डालें। |
6: अब एक बार जब सब्जियां स्टीम हो जाए तब इसमें उबला हुए आलू और गाजर के साथ थोड़ी खट्टी दही डालकर मिक्स कर लें। |
7: अंत में सरसों के दानों के साथ नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। |
Key Ingredients:पानी, रेड राइस, गाजर, आलू, ड्रमस्टिक, कच्चा केला, खट्टा दही, छोटा कच्चा आम, प्याज, बीन स्टिक, हल्दी, नमक, नारियल तेल, पानी, सरसों के दाने (क्रश्ड), हरी मिर्च |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Avial with Red Rice Recipe in Hindi with your friends.