आज हम आपको ब्लैक कॉड एंड वेजिटेबल टार्टर विद पासर्ले पेस्तो रेसिपी (Black Cod and Vegetable Tartar with Parsley Pesto Recipe) बता रहे है। यह एक हेल्दी और रिफ्रेशिंग डिश हैं, इसे ब्लैड कॉड फिश और फ्रेश सब्जियों के साथ बनाया जाता है। आप इसे किसी भी खास मौके पर बनाकर सर्व कर सकते हैं।
Black Cod and Vegetable Tartar with Parsley Pesto Recipe in Hindi
पकाने का समय: 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 05 मिनट |
ब्लैक कॉड एंड वेजिटेबल टार्टर विद पासर्ले पेस्तो की सामग्री – Ingredients for Black Cod and Vegetable Tartar with Parsley Pesto |
|
450 ग्राम ब्लैक कॉड | 45 ग्राम लाल शिमला मिर्च |
45 ग्राम पीली शिमला मिर्च | 35 ग्राम खीरा |
45 ग्राम फ्राइड टोफू | 2-3 ग्राम लेमन जेस्ट |
10 ml (मिली.) नींबू का रस | 25 ग्राम पासर्ले लीव्ज |
5 ग्राम पाइन नट्स | 2 ग्राम फ्रेश लहसुन |
15 ml (मिली.) जैतून का तेल | 2 ग्राम मटर स्प्राउटस |
2 ग्राम एडिबल फलाउर | नमक और कालीमिर्च |
ब्लैक कॉड एंड वेजिटेबल टार्टर विद पासर्ले पेस्तो बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ब्लैक कॉड, टोफू, खीरे और लाल और पीली शिमला मिर्च को क्यूब्स में काट लिजिएं। |
2: फिर इन पर कालीमिर्च, नमक और नींबू का रस डालकर मैरीनेट कर लिजिएं। |
3: अब एक ब्लेंडर में पाइन नट्स, पासर्ले, जैतून का तेल और लहसुन डालकर ब्लेंड करके छान लें, फिर सीजनिंग एडजस्ट करके एक तरफ रख दीजिये। |
4: फिर एक चौड़ाई वाला मोल्ड लेकर इसमें सभी सब्जियों को नीचे लगा लें और फिर इसपर मैरीनेट की हुई फिश को रखकर मटर स्प्राउट और एडिबल फलाउर से गार्निश करके पासर्ले पेस्तो के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:लाल शिमला मिर्च, ब्लैक कॉड, खीरा, पीली शिमला मिर्च, लेमन जेस्ट, फ्राइड टोफू, पासर्ले लीव्ज, नींबू का रस, फ्रेश लहसुन, पाइन नट्स, मटर स्प्राउटस, जैतून का तेल, नमक, कालीमिर्च, एडिबल फलाउर |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Black Cod and Vegetable Tartar with Parsley Pesto Recipe in Hindi with your friends.