आज हम आपको भी जी टिक्की रेसिपी (Bhee ji Tikki Recipe) बता रहे है। यह भी जी टिक्की एक सिंधी स्टाइल की डिश है, इसे कमल के तने और आलू के स्टफिंग के साथ कुछ तीखे और स्वादिष्ट मसालों के साथ तैयार किया जाता है। यह डिश बनाने में आसान है और यह टी टाइम के लिए बिलकुल बढ़िया स्नैक हो सकता है।
Bhee ji Tikki Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
भी जी टिक्की की सामग्री – Ingredients for Bhee Ji Tikki |
|
250 gms लोट्स स्टेम | 4 मीडियम आलू |
1/2 मीडियम प्याज | 2 टेबल स्पून हरा धनिया |
2-3 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 टी स्पून हल्दी |
1/2 टी स्पून आमचूर | 1/2 टी स्पून जीरा |
1/2 कप बेसन | स्वादानुसार नमक |
स्वादानुसार जीरा पाउडर | स्वादानुसार धनिया पाउडर |
भी जी टिक्की बनाने की विधि |
1: सबसे पहले लोटस स्टेम और आलू को अलग-अलग गलने तक उबाल लें। |
2: अब इन्हें उबलने के बाद निकाल कर एक साथ मैश कर लिजिएं। |
3: फिर इसमें धनिया, कटा हुआ प्याज, अमचूर, मिर्च, एक चुटकी धनिया, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सब चीजों मिलाकर एक तरफ रख दें। |
4: अब बेसन, हल्दी, नमक, चुटकी भर जीरा पाउडर और धनिया पाउडर और पानी मिलाकर टिक्की को अच्छी तरह से कोट करने के लिए पर्याप्त गाढ़ा घोल बना लें। |
5: फिर मैश किए हुए आलू और भी का मिश्रण लेकर चपटा अंडाकार आकार बनाकर घोल में डुबोएं। |
6: अब तेल गर्म करके गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करें और अंत में अपनी पसंद की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:आलू, लोट्स स्टेम, हरा धनिया, प्याज, हल्दी, हरी मिर्च, जीरा, आमचूर, नमक, बेसन, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bhee ji Tikki Recipe in Hindi with your friends.