Dahi Lasooni Chicken Recipe
Chicken Recipes Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Lunch Recipes Non Veg Recipes

Dahi Lasooni Chicken Recipe in Hindi – दही लहसुनी चिकन रेसिपी – Chicken Recipes

आज हम आपको दही लहसुनी चिकन रेसिपी (Dahi Lasooni Chicken Recipe) बता रहे है। यह एक काफी अच्छा स्नैक है, इसमें चिकन के टुकड़ों को लहसुन, हरी मिर्च और दही में डालकर कोयले पर पर ग्रिल करते है। आप इसे किसी भी पार्टी में बनाकर सर्व कर सकते हैं।

Dahi Lasooni Chicken Recipe

पकाने का समय: 30 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 15 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 45 मिनट

दही लहसुनी चिकन की सामग्री – Ingredients for Dahi Lasooni Chicken

170 gms चिकन (बोनलेस क्यूब्स साइज) 1 टेबल स्पून चीज, कद्दूकस
2 टेबल स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट
हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ 1 टी स्पून हरी मिर्च पेस्ट
1 टी स्पून क्रीम 4 टेबल स्पून दही
1 टी स्पून काजू पेस्ट स्वादानुसार नमक
स्वादानुसार काला नमक 1/2 टी स्पून गरम मसाला
1/2 टी स्पून चाट मसाला 1 टी स्पून मक्खन

दही लहसुनी चिकन बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले दही में चिकन को मैरिनेट कर लें।
2: फिर अदरक का पेस्ट, कटा हुआ लहसुन, हरी मिर्च का पेस्ट और काजू का पेस्ट मिला लें।
3: अब स्वादानुसार नमक, गरम मसाला और कुछ कटा हुआ धनिया डालें।
4: फिर इसके अलावा चाट मसाला, काला नमक, पनीर और क्रीम डालें।
5: अब आधे घंटे के लिए मैरिनेशन को अलग रख दीजिये। बढ़िया स्वाद के लिए, अगर संभव हो तो इस मैरीनेशन को रात भर छोड़ दीजिये।
6: फिर मक्खन लगाकर कोयले के तंदूर में 10 – 15 मिनट के लिए ग्रिल कर लें।
7: अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिए।

Key Ingredients:

चीज, चिकन (बोनलेस क्यूब्स साइज), अदरक लहसुन का पेस्ट, लहसुन, हरी मिर्च पेस्ट, हरा धनिया, दही, क्रीम, नमक, काजू पेस्ट, गरम मसाला, काला नमक, मक्खन, चाट मसाला

Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Dahi Lasooni Chicken Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *