आज हम आपको मंगलौर बनाना बन्स रेसिपी (Mangalore Banana Buns Recipe) बता रहे है। यह कर्नाटक राज्य में एक लोकप्रिय नाश्ता है। मंगलौर बनाना बन्स या पूरी मीठी और नमकीन एक काफी बढ़िया स्नैक है, आप इसे खाए बिना रह नहीं पाएंगे।
Mangalore Banana Buns Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 4 घंटे 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 4 घंटे 25 मिनट |
मंगलौर बनाना बन्स की सामग्री – Ingredients for Mangalore Banana Buns |
|
2 कप गेहूं का आटा +मैदा | 1 कप चीनी |
2 केले, टुकड़ों में कटा हुआ | 2 टी स्पून जीरा |
स्वादानुसार नमक | बेकिंग सोडा |
1/2 कप दही | 1 टेबल स्पून घी |
तलने के लिए तेल |
मंगलौर बनाना बन्स बनाने की विधि |
1: सबसे पहले केले को मैश करके उसमें चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें, आप ब्लेंडर में दोनों को ब्लेंड भी कर सकते हैं। |
2: फिर एक बड़ा बाउल में मैश किया हुआ मिक्सचर ट्रांसफर करें और फिर उसके बाद जीरा, नमक, घी, बेकिंग सोडा और दही डालकर अच्छी तरह मिला लें। |
3: इससे एक नरम आटा गूंध लें। आपको अगर आटा सूखा लगता है आप अधिक दही डाल सकते है। |
4: फिर आटे को 4 घंटे या रात भर के लिए रख दीजिये। |
5: फिर इससे छोटी-छोटी बॉल्स बनाकर सूखे आटे की मदद से छोटी-छोटी पूरियों को बेल लें। |
6: अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके पूरियों को सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक डीप फ्राई कर लें। |
7: अंत में इन पूरियों को गर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:चीनी, गेहूं का आटा +मैदा, जीरा, केले, बेकिंग सोडा, नमक, घी, दही, तेल |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mangalore Banana Buns Recipe in Hindi with your friends.