आज हम आपको द एफिनिट केक रेसिपी (The Affinities Cake Recipe) बता रहे है। यह बादाम की गुडनेस और प्रून के साथ बनाई गयी एक बेहतरीन केक रेसिपी है। द एफिनिट केक एक नमी वाला केक है, आप इसे अपने दोस्तों और फॅमिली के लिए टी टाइम पर एकम्पनिमेंट के रूप में सर्व कर सकते हैं।
The Affinities Cake Recipe in Hindi
पकाने का समय: 1 घंटा 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा 20 मिनट |
द एफिनिट केक की सामग्री – Ingredients for The Affinities Cake |
|
200 gms आटा | 200 ग्राम गोल्डन कैस्टर शुगर |
100 ग्राम बादाम (पीसे हुए) | 75 ग्राम कोको पाउडर |
1 टी स्पून बेकिंग सोडा | एक चुटकी नमक |
6 टेबल स्पून जैतून का तेल | 400 ml (मिली.) प्रून जूस |
1 टेबल स्पून ब्लासमिक सिरका | 1 टेबल स्पून प्योर वनीला एक्ट्रैक्ट |
द एफिनिट केक बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ओवन को 150 डिग्री सेल्सियस पर प्रीहीट करें। |
2: अब एक 20 सेमी. और कम से कम 10 सेमी. केक टिन में तेल लगा लें। फिर इसके तली में ग्रीस प्रूफ पेपर लगा लिजिएं। |
3: आप पतले फोल्ड का इस्तेमाल न करें वरना आपका मिश्रण बाहर भी आ सकता है। |
4: अब सारी सूखी सामग्री को एक बाउल में निकाल लिजिएं और चम्मच से 3 छेद बना लिजिएं। |
5: फिर हर छेद में सिरका, तेल और वनीला डालें और फिर इसके ऊपर प्रून जूस डालकर अच्छे से मिला लें। |
6: इसमें बुलबुले उठने लगेंगे जोकि एक सामान्य प्रक्रिया है। |
7: अब बैटर को केक टिन में डालकर 30 से 35 मिनट के लिए बेक कर लें। |
8: अब केक के अंदर एक स्क्यूअर डाले। ध्यान रहे यह एकदम साफ बाहर आना चाहिए और केक में नमी भी रहनी चाहिए। |
9: अंत में इसे वायर रैक पर सर्व करने से पहले कुछ घंटों के लिए ठंडा होने दीजिये। |
Key Ingredients:गोल्डन कैस्टर शुगर, आटा, कोको पाउडर, बादाम (पीसे हुए), नमक, बेकिंग सोडा, प्रून जूस, जैतून का तेल, प्योर वनीला एक्ट्रैक्ट, ब्लासमिक सिरका |
Follow our Social Pages for More Cake Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share The Affinities Cake Recipe in Hindi with your friends.