आज हम आपको जैलपिनो मुर्ग तंदूरी टिक्का रेसिपी (Jalapenos Murgh Tandoori Tikka Recipe) बता रहे है। यह स्वादिष्ट चिकन टिक्का बोनफायर पार्टी के लिए बढ़िया स्नैक है, आप इसे घर पर बनाकर अपनी फैमिली और फ्रेंडस के साथ एंजॉय कर सकते हैं। बटरी और बोनलेस चिकन पीस को स्वादिष्ट अदरक, जैलपिनो, नींबू और लहसुन डालकर तैयार जाता है, आप इसे पुदीने की चटनी के साथ सर्व कर सकते हैं।
Jalapenos Murgh Tandoori Tikka Recipe in Hindi
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
जैलपिनो मुर्ग तंदूरी टिक्का की सामग्री – Ingredients for Jalapenos Murgh Tandoori Tikka |
|
240 gms चिकन लेग | 150 ग्राम दही |
10 ग्राम लहसुन | 10 ग्राम अदरक |
30 ग्राम नींबू | 15 ग्राम जैलपिनो |
5 ग्राम कालीमिर्च | 10 गरम मसाला |
5 ग्राम जीरा पाउडर | 5 ग्राम इलाइची पाउडर |
5 ग्राम अदरक पाउडर | 10 ml (मिली.) सरसों का तेल |
6 ग्राम नमक | 3 ग्राम काला नमक |
10 ग्राम मक्खन | 10 ग्राम चाट मसाला |
30 ग्राम पुदीने की चटनी |
जैलपिनो मुर्ग तंदूरी टिक्का बनाने की विधि |
1: सबसे पहले बोनलेस चिकन लेग अच्छे से धो लिजिएं, फिर सारी नमी हटाकर एक पीस को चार पीस में काट लिजिएं। |
2: फिर अदरक-लहसुन का पेस्ट और नमक डालकर मैरीनेट कर लें। |
3: अब इसे मेरिनेट होने के लिए 2 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। फिर इसमें कटे हुए सारे सूखे मसाले नमक, जैलपिनो, सरसों का तेल, कालीमिर्च, हंग कर्ड और नींबू का रस डालें। |
4: फिर बढिया स्वाद पाने के लिए मैरीनेट किए हुए चिकन को 4 घंटे के लिए फ्रिज में रख दें। |
5: अब चिकन पीसों को निकालकर इन्हे स्कयूर में लगाकर तंदूर में 300°C पर पका लें। |
6: फिर जब यह पूरी तरह पक जाए तब इस पर मक्खन लगाए। |
7: अंत में अच्छी तरह पकने के बाद इसे हरी चटनी और लच्छा अनिसन सैलेड के साथ गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:दही, चिकन लेग, अदरक, लहसुन, जैलपिनो, नींबू, गरम मसाला, कालीमिर्च, इलाइची पाउडर, जीरा पाउडर, सरसों का तेल, अदरक पाउडर, काला नमक, नमक, चाट मसाला, मक्खन, पुदीने की चटनी |
Follow our Social Pages for More Chicken Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Jalapenos Murgh Tandoori Tikka Recipe in Hindi with your friends.