आज हम आपको हैंड रोल्ड चॉकलेट विद टी रेसिपी (Hand Rolled Chocolate with Tea Recipe) बता रहे है। यह एक आसानी से और जल्दी बनने वाली चॉकलेट रेसिपी है। यह लिक्विड ग्लूकोज, डार्क चॉकलेट और क्रीम का परफेक्ट कॉम्बिनेशन है, इन्हे आपकी पसंद कि चाय के साथ हैंड रोल्ड टाइनी बॉल्स जिन्हें कोको पाउडर से डस्ट किया गया है।
Hand Rolled Chocolate with Tea Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
हैंड रोल्ड चॉकलेट विद टी की सामग्री – Ingredients for Hand Rolled Chocolate with Tea |
|
200 gms डार्क चॉकलेट | 20 ml (मिली.) फ्रेश क्रीम |
3 ml (मिली.) लिक्विड ग्लूकोज | 10 ग्राम चाय |
हैंड रोल्ड चॉकलेट विद टी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में लिक्विड ग्लूकोज, क्रीम और टी फ्लेवर को निकालकर इसे डबल बॉयलर पर मीडियम आंच पर रखियें। |
2: फिर जब चाय का फ्लेवर क्रीम में आ जाए तब इसे आंच से हटाकर इसमें चॉकलेट को अच्छी तरह मिक्स कर लें। फिर इसे एक ठंडे और सूखे स्थान पर रख दें। |
3: अब सेट हुई चॉकलेट लेकर अपने हाथों से रोल करके छोटी बॉल्स बनाकर एक तरफ रख दें। |
4: फिर चॉकलेट बॉल्स को लेकर उन्हें बहुत ही सफाई से कोट करके इन पर कोको पाउडर छिड़के। |
Key Ingredients:फ्रेश क्रीम, डार्क चॉकलेट, चाय, लिक्विड ग्लूकोज |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Hand Rolled Chocolate with Tea Recipe in Hindi with your friends.