आज हम आपको नारियल रसमलाई रेसिपी (Coconut Rasmalai Recipe) बता रहे है। निश्चित रूप से यह मिठाई आपके परिवार और दोस्तों को आकर्षित करेगी। इसके अलावा, यह रेसिपी बनाने में भी काफी आसान है, आपको बस एक एक्ट्रा सामग्री (नारियल मलाई) को सामान्य रसमलाई रेसिपी में मिलाना है जिससे पूरे अनुभव को फिर से बनाया जा सके।
Coconut Rasmalai Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
नारियल रसमलाई की सामग्री – Ingredients for Coconut Rasmalai |
|
2.5 लीटर दूध | 2 टी स्पून नींबू का रस |
1 कप चीनी | 2-3 टेबल स्पून कंडेंस्ड मिल्क |
13 केसर रेशे | 2-3 पिसी हुई हरी इलायची |
पिस्ता फलेक्स | बादाम फलेक्स |
नारियल फलेक्स | 1/2 कप नारियल मलाई |
2 टेबल स्पून मलाई | 1/2 टेबल स्पून कॉर्न फ्लोर |
नारियल रसमलाई बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में एक लीटर दूध उबालने के लिए रखें, फिर जब यह थोड़ा गाढ़ा होने लगे, तब कंडेंस्ड मिल्क, थोडी़ सी चीनी, आधे मेवे, केसर के रेशे और इलायची डालें। |
2: फिर इसे तब तक उबलने दें जब तक इसकी मात्रा थोड़ी कम न हो जाए। |
3: अब एक ग्राइंडर में नारियल मलाई, मलाई और कुछ चम्मच दूध डालकर मिश्रण बना लिजिएं। |
4: फिर दूध में नारियल मलाई का मिश्रण डालकर 5 मिनट तक उबालें, फिर आंच से उतारकर इसे ठंडा होने दें। |
5: अब दूसरे पैन में 1.5 लीटर दूध में उबाल आने दें, फिर नींबू का रस डालकर फटने दें। |
6: फिर इसका सारा एक्ट्रा पानी छानकर छैना को समतल सतह पर निकाल लें। |
7: अब इसमें थोड़ी सी मात्रा में मक्के का आटा डालकर इस आटे को तब तक गूंथ लें जब तक यह नरम और चिकना न हो जाए। |
8: फिर इससे छोटी-छोटी लोइयां बना लें। |
9: अब एक पैन में 2 कप पानी और 1 कप चीनी और सभी छेना बॉल्स डालकर 10 से 15 मिनट उबालें। आप यह ध्यान रखें कि सभी बॉल्स के बीच में थोड़ी जगह हो। |
10: फिर छैना बॉल्स को निकालकर आप चाशनी में 10 मिनट के लिए रख सकते हैं। |
11: अब चाशनी में से छैना बॉल्स निकाल कर तैयार रस में डुबो दें। |
12: अब इसे फ्रिज में रखकर या ऐसे ही ठंडा होने दें, अंत में बचे हुए मेवों से गार्निश करके सर्व करें। |
Key Ingredients:नींबू का रस, दूध, कंडेंस्ड मिल्क, चीनी, हरी इलायची, केसर रेशे, बादाम फलेक्स, पिस्ता फलेक्स, नारियल मलाई, नारियल फलेक्स, कॉर्न फ्लोर, मलाई |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Coconut Rasmalai Recipe in Hindi with your friends.