आज हम आपको नवरत्न टिक्की रेसिपी (Navrattan Tikki Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट टिक्की की रेसिपी है। आपको इसमें ढेर सारी सब्जियों के साथ ड्राई फ्रूट्स की भी गुडनेस मिलेगी।
Navrattan Tikki Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
नवरत्न टिक्की की सामग्री – Ingredients for Navrattan Tikki |
|
50 ग्राम गाजर | 50 ग्राम फ्रेंच बीन्स |
50 ग्राम ब्रोकली | 50 ग्राम पालक |
50 ग्राम फूलगोभी | 50 ग्राम हरी मटर |
50 ग्राम आलू | 5 ग्राम हरी मिर्च |
5 ग्राम हरा धनिया | 5 ग्राम अदरक |
5 ग्राम काजू | 5 ग्राम किशमिश |
5 ग्राम नमक | 50 ml (मिली.) तेल |
5 ग्राम जीरा बीज | 20 भुने चने |
नवरत्न टिक्की बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सारी सब्जियों को दरदरा काट कर अलग रखें। |
2: अब आलू को सुनहरा होने तक तलकर फ्रायर से निकाल कर ठंडा होने दें। |
3: फिर मध्यम आकार के पैन में तेल गर्म करके जीरा और अदरक डालकर 2 मिनट तक भूनें। फिर तले हुए आलू डालकर 5-8 मिनट तक और पकाएं। |
4: अब आंच से उतारकर सब्जियों के साथ मिला लिजिएं। |
5: फिर बाकी मसाले, सूखे मेवे डालकर बाइडिंग चेक करें। |
6: अब आटे को छोटी लोई में बेल कर कुरकुरा होने तक फ्राई कर लें और अंत में पुदीने की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:फ्रेंच बीन्स, गाजर, पालक, ब्रोकली, हरी मटर, फूलगोभी, हरी मिर्च, आलू, अदरक, हरा धनिया, किशमिश, काजू, तेल, नमक, भुने चने, जीरा बीज |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Navrattan Tikki Recipe in Hindi with your friends.