Rasmalai Recipe in Hindi
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Sweet Recipes

Rasmalai Recipe in Hindi – रसमलाई रेसिपी – Sweet Recipes

आज हम आपको रसमलाई रेसिपी (Rasmalai Recipe) बता रहे है। यह हमेशा पसंद किया जाने वाला फेवरेट इंडियन डिजर्ट है और यह एक स्वादिष्ट बंगाली मिठाई है। इसकी बॉल्स को ताजे छेने से बनाकर इसे मलाई में भिगोया जाता है। आप रसमलाई को सादारण सामग्री से घर पर आसानी से बना सकते हैं।

Rasmalai Recipe in Hindi

पकाने का समय: 40 मिनट

कितने लोगों के लिए: 3

तैयारी का समय: 15 मिनट

कठिनाई स्तर: मीडियम

टोटल टाइम: 55 मिनट

रसमलाई की सामग्री – Ingredients for Rasmalai

3 पीस (एक झाग देने वाला उत्पाद जिससे छेना फूलेगा।) रीठा 5-6 कप गाय का दूध
2 कप चीनी 3-4 ग्राम (खट्टा उत्पाद) टाटरी
1/2 टी स्पून कॉर्नफ्लोर 1/2 टी स्पून मैदा
केसर की लड़ी
गार्निश करने के लिए:
पिस्ता, हल्का उबला बादाम, हल्का उबला
(बिना चीनी के कंडेन्सड मिल्क को 1 मिनट के लिए पकाए) रबड़ी​

रसमलाई बनाने की वि​धि

Step 1: सबसे पहले रीठा को खोलकर काटकर इसके बीज निकाल लें और फिर छिलकर गर्म पानी में भिगो दीजिये।
Step 2: आप इसी दौरान थोड़ा गर्म पानी करके इसमें पिस्ता को ब्लांच कर लिजिएं। इन्हें कुछ देर उबाल लिजिएं। फिर एक बार जब स्किन नरम और फूली हुई दिखने लगे तो इसे आंच से उतार लिजिएं। अब इसे ठंडा करके इन्हें छीले और स्लाइस कर लिजिएं।
Step 3: फिर इसी तरह बादाम को भी ब्लांच करने के बाद ​छील लिजिएं। फिर जब ये ठंडे हो जाएं तो इनको भी स्लाइस कर लिजिएं।
Step 4: अब दूध को उबालकर छेना बना लें। आप दूध को लगातार चलाते रहे ताकि वह जले नहीं और न ही पैन में लगे।
Step 5: फिर एक बार यह हो जाए तब इसे ठंडा होने दीजिये।
Step 6: आप इसी दौरान चाशनी भी बना लिजिएं।
Step 7: इसके लिए एक पैन में बराबर मात्रा में पानी और चीनी डालें।
Step 8: फिर जब चीनी पूरी तरह घुल जाएगी तो यह गाढ़ा हो जाएगी और आप अब गैस को बंद कर दीजिये।
Step 9: फिर जब दूध ठंडा हो जाएं तब 1 कप पानी में टाटरी मिक्स करके इसमें डालें।
Step 10: अब इसे धीरे से दूध में डालकर लगातार चलाते रहें।
Step 11: फिर जब दूध फट जाए तब इसमें बर्फ का ठंडा पानी डालें। फिर इसके बाद किनारों से दूध को इक्कठा कर लें।
Step 12: अब मलमल के कपड़े की मदद से इस दूध को छानकर दूसरे बर्तन में निकाल लिजिएं।
Step 13: आप इसका सारा पानी निकाल लिजिएं।
Step 14: अब छेना में मैदा और कॉर्नफ्लोर मिलाकर डो तैयार कर लिजिएं।
Step 15: अब इसकी छोटी बॉल्स बनाकर एक तरफ रख लें।
Step 16: आपको अब रसमलाई का सिरप बनाना है जिसमें रसमलाई को भीगोना है। पहले एक कप से कम पानी में एक कप चीनी को डालकर गर्म कर लें। आपकी इस बार चाशनी पहले वाली चाशनी से ज्यादा गाढ़ी होगी।
Step 17: फिर जब चाशनी में उबाल आने लगे तब इसमें 2 बड़े चम्मच रीठा पानी डालें।
Step 18: फिर रसमलाई को आराम से चाशनी में डालें।
Step 19: आप इसे चलाएं नहीं। इससे रसमलाई टूट भी सकती है।
Step 20: फिर एक बार जब इसमें झाग आने शुरू हो जाएं तब इसे चम्मच की मदद से हल्के से दबाएं इससे झाग दब जाएंगे और रसमलाई ऊपर आ जाएगी।
Step 21: अब कुछ देर बाद इसमें थोड़ा सा उबला हुआ पानी मिक्स करें।
Step 22: फिर जब सारे झाग बैठ जाए तब सभी रसमलाई को निकालने के बाद जो पहले चाशनी बनाई थी उसमें डाल दीजिये।
Step 23: अब थोड़ा सा दूध गर्म कर लें। याद रहे इसे ​उबालना नहीं हैं।
Step 24: अब इसमें थोड़ा सा केसर मिक्स करें।
Step 25: अब सभी रसमलाई को चाशनी से निकाल कर दूध में डाल दें।
Step 26: इसे आप अच्छे से मिला लें और निचोड़कर प्लेट में निकाल लिजिएं।
Step 27: अंत में रबड़ी पिस्ता और बादाम से गार्निश करके सर्व कीजिए।

Key Ingredients:

गाय का दूध, रीठा, टाटरी, चीनी, मैदा, कॉर्नफ्लोर, पिस्ता, केसर की लड़ी, रबड़ी​, बादाम

Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.

Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest

Share Rasmalai Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *