आज हम आपको तंदूरी फ्रूट चाट रेसिपी (Tandoori Fruit Chaat Recipe) बता रहे है। इस डिश में ग्रीन एप्पल, शकरकंदी, पाइनएप्पल, तीनों रंग की शिमला मिर्च और स्टार फ्रूट को मैरीनेट करने के बाद तंदूर में पकाते है। सभी को चाट का यह नया स्वाद काफी पसंद आएगा। तंदूरी फ्रूट चाट बनाना काफी आसान है आप इसे कभी भी बनाकर खा सकते हैं।
Tandoori Fruit Chaat Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
तंदूरी फ्रूट चाट की सामग्री – Ingredients for Tandoori Fruit Chaat |
|
2 टेबल स्पून जैतून का तेल | 1/2 कप ब्लासमिक सिरका |
5 टेबल स्पून अनारदाना पाउडर | 6 टी स्पून चीनी पाउडर |
3 टी स्पून जीरा पाउडर | 2 टी स्पून चाट मसाला |
2 टी स्पून कशमिरी मिर्च | 1 टी स्पून गरम मसाला |
1 टी स्पून काला नमक | 1 टी स्पून कालीमिर्च |
2 मीडियम शकरकंदी | 1 स्टार फ्रूट |
100 ग्राम या एक छोटा पीस पाइनएप्पल | एक-एक छोटा पीस लाल, पीली और हरी शिमला मिर्च का |
1/2 ग्रीन एप्पल | 1/2 अमरूद |
तंदूरी फ्रूट चाट बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक बाउल में ब्लासमिक सिरका, जैतून का तेल, अनारदाना, पीसी हुई चीनी, गरम मसाला, चाट मसाला, कशमिरी लाल मिर्च और भुना जीरा लिजिएं। |
Step 2: फिर इसके बाद इसमें क्रशड कालीमिर्च और काला नमक डालकर अच्छे से मिला लिजिएं। |
Step 3: अब पाइनएप्पल, स्टार फ्रूट, उबली हुई शकरकंदी, ग्रीन एप्पल और तीनों तरह की शिमला मिर्च को तैयार किए गए मिश्रण में डालकर आधा घंटा या एक घंटे के लिए मैरीनेट कर लें। |
Step 4: अब इन्हें सीक में लगाकर तंदूर में पका लें। अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:ब्लासमिक सिरका, जैतून का तेल, चीनी पाउडर, अनारदाना पाउडर, चाट मसाला, जीरा पाउडर, गरम मसाला, कशमिरी मिर्च, कालीमिर्च, काला नमक, स्टार फ्रूट, शकरकंदी, ग्रीन एप्पल, पाइनएप्पल, अमरूद |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Tandoori Fruit Chaat Recipe in Hindi with your friends.