आज हम आपको केसरी श्रीखंड रेसिपी (Kesari Shrikhand Recipe) बता रहे है। यह एक काफी स्वादिष्ट डिजर्ट है जिसे आप त्योहार और खास मौकों पर बना सकते हैं। केसर श्रीखंड को इलाइची, दही, केसर और चीनी के साथ बनाया जाता है। इसे ठंडा करने के बाद ड्राई फ्रूट्स से गार्निश करके सर्व करते है। आप केसरी श्रीखंड को गुड़ी पड़वा के त्योहार पर बना सकते हैं।
Kesari Shrikhand Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
केसरी श्रीखंड की सामग्री – Ingredients for Kesari Shrikhand |
|
15-20 रेशे केसर | 50 ml (मिली.) ठंडा दूध |
500 ग्राम दही | 100 ग्राम पाउडर चीनी |
1 टी स्पून इलाइची पाउडर | गार्निशिंग के लिए ड्राई फ्रूट सिल्वर |
केसरी श्रीखंड बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले केसर को 3 से 4 घंटे के लिए दूध में भिगो दीजिये। |
Step 2: अब पीसी हुई चीनी, दही, केसर दूध और इलाइची पाउडर को एक साथ अच्छे से मिला लिजिएं। |
Step 3: अब श्रीखंड को एक सर्विंग बाउल में निकाल लिजिएं। |
Step 4: फिर सिल्वर ड्राई फ्रूट्स से इसे गार्निश कीजिए। |
Step 5: अंत में सर्व करने से पहले इसे फ्रिज में ठंडा कर लिजिएं। |
Key Ingredients:ठंडा दूध, केसर, पाउडर चीनी, दही, ड्राई फ्रूट सिल्वर, इलाइची पाउडर |
Follow our Social Pages for More Sweet Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kesari Shrikhand Recipe in Hindi with your friends.