आज हम आपको मशरूम ब्राउन राइस रेसिपी (Mushroom Brown Rice Recipe) बता रहे है। यह चावल का एक हेल्दी विकल्प है। इसका स्वाद मशरूम डालने से काफी बढ़ जाता है और इन्हें मिनटों में बना सकते हैं।
Mushroom Brown Rice Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
मशरूम ब्राउन राइस की सामग्री – Ingredients for Mushroom Brown Rice |
|
1 कप ब्राउन बासमती चावल धोए हुए | 9-10, धोकर कटा हुआ मशरूम |
1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | 1/2 कप मक्खन (आप चाहें तो मात्रा कम कर सकते हैं या 2 बड़े चम्मच जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं) |
1 हरी शिमला मिर्च | 1 टी स्पून काली मिर्च |
स्वादानुसार नमक | 2 कप पानी |
मशरूम ब्राउन राइस बनाने की विधि |
1: सबसे पहले ब्राउन राइस को पानी से धो लें। |
2: फिर प्याज, शिमला मिर्च और मशरूम को काट लिजिएं। |
3: अब एक पैन में मक्खन/जैतून का तेल गर्म करके प्याज़ डालकर गुलाबी होने तक भूनें। |
4: फिर मशरूम डालकर नरम होने तक भूनें। |
5: फिर शिमला मिर्च डालकर भूनें और अब पहले से धुले हुए ब्राउन राइस डालकर 5-7 मिनट के लिए भूनें। |
6: अब काली मिर्च, नमक और 2 कप पानी डालें। |
7: फिर चावल पक जाने तक लगभग 15 मिनट तक पकाएं। अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:मशरूम, ब्राउन बासमती चावल धोए हुए, मक्खन (आप चाहें तो मात्रा कम कर सकते हैं या 2 बड़े चम्मच जैतून के तेल का उपयोग कर सकते हैं), प्याज, काली मिर्च, हरी शिमला मिर्च, पानी, नमक |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mushroom Brown Rice Recipe in Hindi with your friends.