आज हम आपको कैपचिनो रेसिपी (Cappuccino Recipe) बता रहे है। अगर आपको सर्दियों की सुबह में नास्ते की टेबल पर एक कप गर्मागर्म कॉफी मिल जाए तो सुबह की शुरूआत बहुत अच्छी हो जाती है।
Cappuccino Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 01 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 16 मिनट |
कैपचिनो की सामग्री – Ingredients for Cappuccino |
|
2 कप दूध | 1 दालचीनी स्टिक |
2 कप स्ट्रांग कॉफी | स्वादानुसार चीनी |
दालचीनी (पीसी हुई) |
कैपचिनो बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक पैन में दूध को गर्म करके इसमें दालचीनी स्टिक डालकर दूध में उबाल आने दें। |
2: फिरआंच को कम कर दीजिये और इसे 10 मिनट के लिए धीमी आंच पर उबालें। |
3: अब गर्म दूध में से दालचीनी स्टिक निकाल लिजिएं। |
4: फिर आधा कप कॉफी एक कप में डालकर स्वादानुसार चीनी डालें। |
5: फिर इसमें उपर से गरम दूध डालें। |
6: अब इस पर पीसा हुआ दालचीनी पाउडर डालकर गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:दालचीनी स्टिक, दूध, चीनी, स्ट्रांग कॉफी, दालचीनी (पीसी हुई) |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Cappuccino Recipe in Hindi with your friends.