आज हम आपको बादाम की खीर रेसिपी (Badaam Kheer Recipe) बता रहे है। भारत में खीर दूध से बनाई जाती है, बादाम की खीर दिखने में पयसम जैसी लगती है जो ज्यादातर दक्षिण भारतीय घरों में बनाया जाता है। यह खूब चाव से खाई जाती है इसे बनाना काफी आसान है। इसे कुछ सामग्री के साथ घर पर भी बनाया जा सकता है। बादाम की खीर खाने में बहुत ही स्वादिस्ट लगती है इसें त्योहारों के अलावा घर आए मेहमानों को भी सर्व कर सकते हैं। बादाम की खीर गाढ़ी क्रीमी खीर होती है इसमें ढेर सारे बादाम के साथ केसर और इलाइची का भी इस्तेमाल करते है।
Badaam Kheer – Eid Special Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
बादाम की खीर की सामग्री |
|
1 कप बादाम, हल्का उबला | 5 कप दूध |
1/2 कप चीनी | 2-3 हरी इलाइची (क्रशड) |
1 टी स्पून केसर |
बादाम की खीर बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले 1/4 बादाम को छोटे-छोटे टुकड़ों में लम्बाई में काट लें और फिर बाकी बचें बादामों में थोड़ा दूध डालकर पेस्ट बना लें। |
Step 2: फिर बाकी दूध को तब तक पकाएं जब तक वह 2/3 न रह जाए। |
Step 3: अब इसमें चीनी, बादाम, केसर और इलाइची डालें। |
Step 4: अब आंच को 2-3 मिनट के लिए कम कर दें। |
Step 5: अब खीर को सर्विंग डिश में पलट लें, और अंत में खीर को ठंडा करके सर्व करें। |
Key Ingredients:दूध, बादाम, हरी इलाइची (क्रशड), चीनी, केसर |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Badaam Kheer Recipe in Hindi with your friends.