आज हम आपको चिकपी बर्गर रेसिपी (Chickpea Burger Recipe) बता रहे है। जब भी भोजन की बात आती है तो बर्गर शीर्ष विकल्पों में से एक होता है, जो स्वादिष्ट और आप के बजट में फिट बैठता है। यह छोले से बनने वाला बर्गर खाने में काफी अलग है, आपको इसे एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए।
Chickpea Burger Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
चिकपी बर्गर की सामग्री – Ingredients for Chickpea Burger |
|
2 कप भीगे हुए चना/छोले | 1/2 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 कप ब्रेड क्रम्ब्स | 2 मिर्च , टुकड़ों में कटा हुआ |
5-6 लहसुन की कलियां, टुकड़ों में कटा हुआ | मीडियम अदरक , टुकड़ों में कटा हुआ |
हरा धनिया, टुकड़ों में कटा हुआ | इटैलियन सीजनिंग |
1/2 टी स्पून काली मिर्च | स्वादानुसार नमक |
चिकपी बर्गर बनाने की विधि |
1: सबसे पहले छोले को रात भर भिगो दें, फिर अगली सुबह लहसुन, अदरक, काली मिर्च, मिर्च और नमक के साथ ग्राइंडर में डालकर एक स्मूद पेस्ट बना लें। |
2: अब पेस्ट को एक बाउल में निकालकर आधा ब्रेड क्रम्ब्स, कटा हुआ प्याज़ और इटैलियन सीनिंगज डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर अगर आपको लगता है कि पेस्ट बहुत ज्यादा पानी वाला है, तो आप इसमें एक चम्मच मैदा मिला सकते हैं। |
3: फिर बर्गर पैटी का आकार देकर बचे हुए ब्रेडक्रंब के साथ कोट करके न्यूनतम तेल के साथ ग्रिल या पैन फ्राई कर लें। |
4: अब उसी पैन में बन्स को हल्का सा भून लें। फिर अपनी पसंद की चटनी लेकर बन्स पर फैलाएं, आप एक्ट्रा क्रंच के लिए कटा हुआ प्याज, टमाटर और सलाद पत्ता डाल सकते हैं। |
5: फिर पैटी को बन के बीच में रखें और इस स्वादिष्ट शाकाहारी बर्गर का मजा लिजिएं। |
Key Ingredients:भीगे हुए चना/छोले, ब्रेड क्रम्ब्स, प्याज, लहसुन की कलियां, 2 मिर्च, हरा धनिया, अदरक, काली मिर्च, नमक, इटैलियन सीजनिंग |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Chickpea Burger Recipe in Hindi with your friends.