आज हम आपको सांगरी की शिकमपुरी रेसिपी (Sangri Ki Shikampuri Recipe) बता रहे है। मुंह में पानी ला देने वाले यह कबाब वेजिटेरियन्स को काफी पसंद आएंगे। यह खाने में काफी स्वादिष्ट और रिच लगते हैं, कोई भी इन्हें खाने के बाद शिकायत नहीं करेगा।
Sangri Ki Shikampuri Recipe in Hindi
पकाने का समय: 40 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
सांगरी की शिकमपुरी की सामग्री – Ingredients for Sangri Ki Shikampuri |
|
100 gms सांगरी | 50 ग्राम चना दाल |
10 ग्राम साबुत गरम मसाला | 5 ग्राम साबुत लाल मिर्च |
5 ml (मिली.) गुलाब जल | स्वादानुसार नमक |
10 ग्राम प्याज | 5 ग्राम लाल मिर्च पाउडर |
5 ग्राम हरा धनिया | 20 ग्राम रोस्टेड चना दाल |
10 ग्राम प्रोस्सेड चीज | 30 ग्राम घी |
सांगरी की शिकमपुरी बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सांगरी को पानी में एक घंटे के लिए भिगो दीजिये। |
2: फिर एक हैवी पैन में घी गर्म करके इसमें साबुत मसालों के साथ साबुत लाल मिर्च डालें। |
3: फिर इसमें चना दाल, सांगरी और नमक डालें। |
4: अब इसे तब तक पकाएं जब तक की इसका इसका पानी पूरी तरह न सूख जाए। |
5: फिर इसे आंच से उतारकर ठंडा कर लें। |
6: अब इसका एक बढ़िया पेस्ट बनाकर इसमें गुलाब जल के साथ थोड़ा सा नमक डालें। |
7: आपको अगर मिश्रण थोड़ा नरम लगे तो इसमें आप रोस्टेड चना आटा डाल सकते हैं। |
8: फिर इस मिश्रण को बराबर बॉल्स के आकार में बांटकर इसके अंदर चीज़ भर लें। |
9: अब इन्हें हल्का सा दबा लें और फिर घी में गोल्डन ब्राउन होने तक शैलो फ्राई कर लें। |
10: अंत में चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:चना दाल, सांगरी, साबुत लाल मिर्च, साबुत गरम मसाला, नमक, गुलाब जल, लाल मिर्च पाउडर, प्याज, रोस्टेड चना दाल, हरा धनिया, घी, प्रोस्सेड चीज |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Sangri Ki Shikampuri Recipe in Hindi with your friends.