आज हम आपको वेजिटेबल सॉल्ट एंड पैपर रेसिपी (Vegetable Salt And Pepper Recipe) बता रहे है। वेजिटेबल सॉल्ट एंड पैपर रेसिपी एक स्वादिष्ट डिश है जिसे आप बची हुई सब्जियों से बना सकते है। जल्दी तैयार होने वाली ये एक बढ़िया ऐपटाइज़र होने के साथ डिनर पार्टी के लिए अच्छी साइड डिश भी है।
Vegetable Salt And Pepper Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
वेजिटेबल सॉल्ट एंड पैपर की सामग्री |
|
2 हरी और लाल शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 कप गोभी |
1/4 कप बेबी कॉर्न | 1/2 कप मशरूम |
1/2 कप गाजर | 1 टी स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट |
1 टेबल स्पून कालीमिर्च | 1 टी स्पून नमक |
1/4 कप मैदा | 1/4 कप कॉर्नफ्लार |
पानी | डीप फ्राई करने के लिए तेल |
वेजिटेबल सॉल्ट एंड पैपर बनाने की विधि – Vegetable Salt And Pepper Cooking Recipe |
Step 1: सबसे पहले सारी सब्जियों को उबलते हुए पानी में डालें और आंच धीमी रखें। |
Step 2: अब सब्जियों को सुखाने के बाद एक बाउल में रख दें और इन पर मैदा छिड़के। अब हरी और लाल शिमला मिर्च डालें और फिर एक बार फिर से मैदा छिड़ककर अच्छे से मिला लेंगे। |
Step 3: अब दूसरे बाउल में मैदा, कॉर्नफ्लार, नमक, कालीमिर्च और अदरक-लहसुन को मिला को मिला लेंगे। फिर जरूरत के मुताबिक पानी मिलाकर लिक्विड सा बना लें ताकि जब आप इसे चम्मच से डालें तो यह लम्बी लाइन में गिरे। अब इसे अच्छे से मिला लें। |
Step 4: अब तेल गर्म करें, फिर सभी सब्जियों को तैयार किए बैटर में डालकर अच्छे मिला लेंगे और फिर उसके बाद गर्म तेल में डीप फ्राई करें। |
Step 5: फिर कुछ मिनट फ्राई करने के बाद इन सब्जियों को तेल से बाहर निकालकर ऐब्सॉर्बन्ट पेपर पर निकाल लेंगे। |
Step 6: अंत में सर्व करने से पहले सब्जियों को तेज़ आंच पर एक बार फिर फ्राई करेंगे, ऐब्सॉर्बन्ट पेपर पर निकालकर रखें और फिर क्रिस्पी हॉट सर्व करें। |
Key Ingredients:गोभी, हरी और लाल शिमला मिर्च, मशरूम, बेबी कॉर्न, अदरक-लहसुन का पेस्ट, गाजर, नमक, कालीमिर्च, कॉर्नफ्लार, मैदा, तेल, पानी |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Vegetable Salt And Pepper Easy Recipe in Hindi with your friends.