आज हम आपको अवियल करी रेसिपी (Avial Curry Recipe) बता रहे है। केरला की अवियल एक पारंपरिक डिश है, जिसे ओणम पर खासतौर पर बनाते है। इसमें यैम, ड्रमस्टिक, सीताफल, गाजर और बीन्स जैसी सब्जियां डाली जाती है। अवियल एक ऐसी रेसिपी है जिसे जल्दी से बनाया जा सकता है।
Avial Curry Dinner Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: कठिन |
टोटल टाइम: 25 मिनट |
अवियल करी की सामग्री |
|
1 कप ड्रमस्टिक, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 कप जिम्मीकंद, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 कप गाजर | 1 कप बीन्स |
1 कप टेंडली, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 कप पेंठा, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 कप पीला सीताफल, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 कच्चा केला, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/4 टी स्पून हल्दी | जरूरत के मुताबिक नमक |
1/2 कप दही | 2 टी स्पून नारियल तेल |
1 टी स्पून जीरा | 1 टहनी कढ़ीपत्ता |
नारियल का पेस्ट बनाने के लिए: | |
3/4 कप नारियल , कद्दूकस | 1 टी स्पून जीरा |
3 हरी मिर्च, कटा हुआ | पेस्ट बनाने के लिए पानी |
अवियल करी बनाने की विधि – Avial Curry Veg Recipe |
पेस्ट बनाने के लिए: |
Step 1: सबसे पहले नारियल को दरदरा पीस लेंगे। फिर जब इसका पेस्ट बनाएं तो इसमें कढ़ीपत्ता, कुछ हरी मिर्च और जीरा डाल लेंगे। |
अवियल बनाने के लिए: |
Step 1: सबसे पहले जिम्मीकंद, ड्रमस्टिक, बीन्स, गाजर, सीताफल और टेंडली को डेढ़ इंच लम्बाई टुकड़े में काट लेंगे। बस इस बात का ध्यान जरूर रखें की सभी सब्जियां बराबर साइज़ में कटी हुई हो। |
Step 2: अब कच्चे केले को छील लेंगे और इसे भी सामान साइज़ में काट लेंगे। |
Step 3: अब एक पैन में पानी लेंगे और इसमें सभी सब्जियां डालें। फिर पैन को कुछ देर के लिए ढक दें और सब्जियों को नरम होने तक पका लें। |
Step 4: फिर इसमें कढ़ीपत्ता, हल्दी, जरूरत के मुताबिक नमक और लम्बाई में कटी हुुई 4 हरी मिर्च डालें। |
Step 5: अब इसमें नारियल का बना पेस्ट डाले और फिर इसे 15 मिनट के लिए धीमी आंच पर पका लें। |
Step 6: अंत में गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:जिम्मीकंद, ड्रमस्टिक, बीन्स, गाजर, पेंठा, टेंडली, कच्चा केला, पीला सीताफल, नमक, हल्दी, नारियल तेल, दही, कढ़ीपत्ता, जीरा, जीरा, नारियल, पानी, हरी मिर्च |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Avial Curry Veg Recipe in Hindi with your friends.