आज हम आपको पोटैटो (आलू) सैलेड रेसिपी (Potato Salad Recipe) बता रहे है। इसमें बेक्ड आलूओं को हंग कर्ड में टॉस करते है जिसमें सरसो, प्याज़ और पासर्ले भी शामिल होती है। इसे एक साइड डिश के तौर पर बनाना बहुत आसान है। इस सैलेड को संडे को आप ब्रंच, लंच या फिर डिनर में भी शामिल कर सकते है। आप इसे केवल 25 मिनट में बना सकते हैं।
Potato Salad Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
पोटैटो (आलू) सैलेड की सामग्री – Ingredients for Potato Salad |
|
1 बड़ा आलू बेक्ड | 1/2 कप हंग कर्ड |
1 टेबल स्पून साबुत सरसों | 1 टेबल स्पून पासर्ले |
1 टेबल स्पून प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ | गार्निशिंग के लिए नमक और कालीमिर्च |
पोटैटो (आलू) सैलेड बनाने की विधि |
Step 1: सबसे पहले एक बाउल में साबुत सरसों, हंग कर्ड, कालीमिर्च, कटी हुई प्याज और नमक डालें। |
Step 2: अब आलू को बड़े टुकड़ों में काट लिजिएं, फिर इसे ड्रेसिंग में मिला लें। |
Step 3: अंत में कटी हुए पासर्ले डालकर ठंडा करके इसे सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:हंग कर्ड, आलू बेक्ड, पासर्ले, साबुत सरसों, नमक, प्याज, कालीमिर्च |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Potato Salad Recipe in Hindi with your friends.