आज हम आपको पोहा फ्रेंच फ्राइज रेसिपी (Poha French Fries Recipe) बता रहे है। यह स्वादिष्ट और क्रिस्पी स्नैक खाने बकाफी स्वादिष्ट लगते हैं, इन्हे पोहा और आलू से मिलाकर तैयार किया जाता है। इन्हें बनाना भी बहुत आसान है।
Poha French Fries Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
पोहा फ्रेंच फ्राइज की सामग्री – Ingredients for Poha French Fries |
|
1 कप पोहा | 2 आलू (उबला हुआ) |
1 टी स्पून जीरा पाउडर, भुना हुआ | काला नमक (स्वादानुसार) काला नमक |
1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर | मैदा और चावल का आटा |
तेल (तलने के लिए) |
पोहा फ्रेंच फ्राइज बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पोहा को पाउडर में पीसकर एक तरफ रख दीजिये। |
2: अब उबले हुए आलू को मैश कर लिजिएं। |
3: फिर पाउडर पोहा और बाकी सामग्री (तेल, मैदा और चावल का आटा को छोड़कर) सब कुछ एक साथ मिला लें। |
4: फिर थोड़ा मैदा और चावल का आटा मिलाकर नरम आटा गूंथ लिजिएं। |
5: अब एक छोटा गोलाकार बॉल लेकर बेलनाकार आकार में रोल कीजिए। इस प्रक्रिया को आसान बनाने के लिए थोड़ा तेल काम में ले सकते है। |
6: फिर इन्हें लंबाई में काट लें। आप फ्रिज में 15 मिनट के लिए रख दें। |
7: अब इन्हे बहार निकालकर डीप फ्राई कर लें और ज्यादा कुरकुरा पाने के लिए इन्हें हल्का फ्राई करके और उन्हें ठंडा कर लें। फिर सर्व करने से पहले फिर से गोल्डन ब्राउन फ्राई करके केचप के साथ गर्मागर्म सर्व करें और मजा लें। |
Key Ingredients:आलू (उबला हुआ), पोहा, काला नमक, जीरा पाउडर, मैदा और चावल का आटा, काली मिर्च पाउडर, तेल (तलने के लिए) |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Poha French Fries Recipe in Hindi with your friends.