आज हम आपको राजस्थानी मक्की ढोकला रेसिपी (Rajasthani Makki Dhokla Recipe) बता रहे है। इस बार सर्दी के मौसम में इस विंटर स्पेशल ढोकले का जिसे मक्की से बनाया गया है का मजा लें। इसके स्वाद को कालीमिर्च, सौंफ, हरी मिर्च, अदरक, लहसुन और जीरा जैसी ये सभी चीजें बढ़ाने का काम करती हैं।
Rajasthani Makki Dhokla Recipe
पकाने का समय: 20 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 35 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
राजस्थानी मक्की ढोकला की सामग्री – Ingredients for Rajasthani Makki Dhokla |
|
2 कप मक्के का आटा (मक्की आटा) | 2 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टी स्पून जीरा | 1 टी स्पून धनिया के बीज (कुचले हुए) |
1 टी स्पून सौंफ के बीज | 1 टी स्पून अदरक, कद्दूकस किया हुआ |
1 टी स्पून लहसुन, कसा हुआ | 3-4 काली मिर्च |
1/2 टी स्पून बेकिंग सोडा | 2 टेबल स्पून धनिया पत्ती, कटा हुआ |
स्वादानुसार नमक | स्वादानुसार लाल मिर्च पाउडर |
राजस्थानी मक्की ढोकला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में मक्के का आटा, लाल मिर्च पाउडर, नमक, जीरा, कटी हुई हरी मिर्च, सौंफ के बीज, धनिया पाउडर, लहसुन, अदरक, बेकिंग सोडा, धनिया पत्ती और कालीमिर्च को अच्छी तरह मिला लें। |
2: फिर पानी डालकर मिश्रण के साथ नरम आटा गूंध लें। फिर इसे कुछ समय के लिए साइड में रख दीजिये। |
3: अब आटे को समान भागों में विभाजित करके हर भाग से गोल टिक्कियां बना लें।फिर हथेलियों के बीच में आटे को दबाकर समतल करके इसके बीच में अपने अंगूठे छेद कर लें। |
4: फिर एक इडली स्टीमर को तेल या घी लगाकर चिकना कर लें और अब इसमें सभी गोल मिश्रण रखकर लगभग 20 मिनट तक भाप में पकाएं। इडली या नियमित ढोकला बनाने की एक ही प्रक्रिया का पालन कीजिए। |
5: अब जब स्टीम हो जाये तब इसके ऊपर कुछ घी या अपनी पसंद का तड़का लगाकर गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:हरी मिर्च, मक्के का आटा (मक्की आटा), धनिया के बीज (कुचले हुए), जीरा, अदरक, सौंफ के बीज, काली मिर्च, लहसुन, धनिया पत्ती, बेकिंग सोडा, लाल मिर्च पाउडर, नमक |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Rajasthani Makki Dhokla Recipe in Hindi with your friends.