आज हम आपको काबुली चना चिली रेसिपी (Kabuli Chana Chili Recipe) बता रहे है। यह डिश चिली क्लासिक चिकन चिली के लिए एक स्वादिष्ट शाकाहारी स्पिन है। यह बनाने में काफी आसान और बनावट में क्रिस्पी होता है।
Kabuli Chana Chili Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
काबुली चना चिली की सामग्री – Ingredients for Kabuli Chana Chili |
|
1 कप भीगे और उबले चना | 1 प्याज , टुकड़ों में कटा हुआ |
1 मीडियम शिमला मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ | 2-4 हरी मिर्च, टुकड़ों में कटा हुआ |
1 टेबल स्पून अदरक लहसुन | मुट्ठी भर हरी प्याज |
1 टेबल स्पून केचप | 1 टेबल स्पून सोया सॉस |
1 टेबल स्पून चिली सॉस | 1 टी स्पून काली मिर्च पाउडर |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1-2 टेबल स्पून कॉर्नफ्लोर |
स्वादानुसार नमक |
काबुली चना चिली बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में भिगोया हुआ और उबला हुआ चना, एक चुटकी नमक, लाल मिर्च पाउडर, कॉर्नफ्लोर और आधा काली मिर्च पाउडर डालकर हर एक चने को अच्छी तरह से कोट कर लिजिएं। |
2: अब एक पैन में थोड़ा तेल गर्म करके कॉर्नफ्लोर चने को कोट करके हल्का सुनहरा होने तक फ्राई करके प्लेट में निकाल कर साइड में रखे। |
3: फिर उसी पैन में तेल की मात्रा कम करके अदरक लहसुन का पेस्ट, प्याज और शिमला मिर्च डालकर हल्का नरम होने तक पकाएं, ध्यान रहे यह इसे पूरी तरह से मशी न होने दें। |
4: फिर सभी सॉस डालकर अच्छी तरह मिला लें और फिर बचे हुए सूखे मसाले डालकर अच्छी तरह से पकने दीजिये। |
5: अब अगर मसाला जल रहा है या बहुत गाढ़ा है तो आप इसमें थोड़ा पानी डाल सकते हैं। |
6: फिर तले हुए चना डालकर अच्छी तरह मिलाएं जब तक कि हर टुकड़े पर मसाले का कोट न हो जाए। |
7: अब इसे आंच से उतारकर हरे प्याज़ और हरे धनिये से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:प्याज, भीगे और उबले चना, हरी मिर्च, शिमला मिर्च, हरी प्याज, अदरक लहसुन, सोया सॉस, केचप, काली मिर्च पाउडर, चिली सॉस, कॉर्नफ्लोर, नमक, लाल मिर्च पाउडर |
Follow our Social Pages for More Snacks Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Kabuli Chana Chili Recipe in Hindi with your friends.