आज हम आपको बीएलटी सैंडविच रेसिपी (BLT Sandwich Recipe) बता रहे है। बीएलटी सैंडविच मूल रूप से लेट्यूस, बेकन और टमाटर से भरा सैंडविच है। यह बनाने में काफी आसान, स्वादिष्ट और सेहतमंद है। इसे अपने पसंदीदा सॉस या डिप के साथ मिलाएं और मजा लें।
BLT Sandwich Recipe in Hindi
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
बीएलटी सैंडविच की सामग्री – Ingredients for BLT Sandwich |
|
4 स्लाइस बेकन | 2 पत्ते लेट्यूस |
2 स्लाइस टमाटर | 2 टोस्टेड ब्रेड |
2 टेबल स्पून मेयोनेज़ |
बीएलटी सैंडविच बनाने की विधि |
1: सबसे पहले बेकन को एक बड़े गहरे कड़ाही में मीडियम हाई आंच पर समान रूप से ब्राउन होने तक लगभग 10 मिनट तक पकाएं. फिर एक पेपर टॉवल-लाइन वाली प्लेट पर बेकन के स्लाइस निकाल लें। |
2: फिर ब्रेड के एक स्लाइस पर पके हुए बेकन, लेट्यूस और टमाटर के स्लाइस को लगा लें। |
3: अब बचे हुए ब्रेड स्लाइस के एक तरफ मेयोनीज लगाकर फैलाकर सैंडविच बनाने के लिए दोनों टुकड़ों को एक साथ मिलाएं। |
Key Ingredients:2 पत्ते लेट्यूस, 4 स्लाइस बेकन, 2 टोस्टेड ब्रेड, मेयोनेज़, 2 स्लाइस टमाटर |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share BLT Sandwich Recipe in Hindi with your friends.