आज हम आपको मटन बोटी मसाला रेसिपी (Old Delhi Style Mutton Boti Masala Recipe) बता रहे है। आपके चावल या रोटी के साथ सर्व करने के लिए मटन बोटी मसाला एकदम सही है, इसे घंटों के लिए मैरीनेट किया जाता है और पूरी तरह से मैरिनेड में ही पकाया जाता है, यह पुरानी दिल्ली में काफी लोगों को पसंद है।
Mutton Boti Masala Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 30 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
मटन बोटी मसाला की सामग्री – Ingredients for Mutton Boti Masala |
|
1 kg बोनलेस मटन चंक्स | 1 कप दही |
1 टेबल स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट | 1 मीडियम नींबू |
1 टी स्पून चाट मसाला | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
1 टी स्पून धनिया पाउडर | 1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर |
1 टी स्पून जावित्री पाउडर | 1 प्याज तला हुआ |
२-३ हरी मिर्च कटी हुई | 1/4 कप तेल |
स्वादानुसार नमक |
मटन बोटी मसाला बनाने की विधि |
1: सबसे पहले एक बाउल में मटन, दही, नीबू का रस, अदरक-लहसुन का पेस्ट, धनिया पाउडर, चाट मसाला, जावित्री पाउडर, कटी हुई हरी मिर्च और गरम मसाला एक-एक करके डालें। |
2: अब सबको अच्छी तरह मिला लें, फिर कुटी हुई प्याज़, तेल और नमक डालकर हल्का सा मिला लें। |
3: अब अच्छे रिजल्ट के लिए इसे कम से कम 30 मिनट या 2 घंटे के लिए मैरिनेट होने के लिए छोड़ दें। आप इसे फ्रिज में ढककर मैरिनेट होने के लिए रख दें। |
4: फिर एक नॉन-स्टिक तवा गर्म करके मेरिनेट किया हुआ मटन डालें। |
5: आप आंच तेज रखकर मटन को तेज आंच में 3-5 मिनट तक पका लें। |
6: फिर इसमें थोड़ा सा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाकर आंच धीमी करके 30-45 मिनट तक पकने दें। |
7: इसे बीच-बीच में एक बार चेक कर लें कि मटन नरम और पका हुआ है या नहीं। |
8: अब लगभग 40 मिनट बाद आंच बंद करके कटे हुए हरे धनिये से गार्निश करें और गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:दही, बोनलेस मटन चंक्स, नींबू, अदरक लहसुन का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, चाट मसाला, गरम मसाला पाउडर, धनिया पाउडर, 1 प्याज तला हुआ , जावित्री पाउडर, तेल, नमक, हरी मिर्च कटी हुई |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Mutton Boti Masala Recipe in Hindi with your friends.