आज हम आपको वर्जिन पिना कोलाडा रेसिपी (Virgin Pina Colada Recipe) बता रहे है। यह एक क्रीमी और स्मूद ड्रिंक है, इसे नारियल की जगह नारियल दूध से तैयार किया जाता है। गर्मियों के लिए यह बढ़िया ड्रिंक है, इसे फटाफट बनाया जा सकता है।
Virgin Pina Colada Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
वर्जिन पिना कोलाडा की सामग्री – Ingredients for Virgin Pina Colada |
|
2 अनानास (कटा हुआ) | 1/2 नारियल का दूध |
स्वादानुसार चीनी / शहद | गार्निश करने के लिए पाइनएप्पल |
गार्निश करने के लिए आइस क्यूब्स |
वर्जिन पिना कोलाडा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले कटा हुआ अनानास को ब्लेंडिंग जार में डालकर एक चिकनी प्यूरी बनाएं। ध्यान रहे इसमें पानी न डालें। |
2: फिर स्वाद के अनुसार चीनी डालकर ब्लेंड कर लें और आप अगर चीनी नहीं चाहते हैं, तो इसमें शहद डाल सकते है। |
3: अब इसमें नारियल का दूध डालकर फाइनल ब्लेंड कर लें। |
4: फिर एक जूस वाला गिलास लेकर इसमें थोड़ी सी बर्फ डालकर पीना कोलाडा डालें। |
5: अंत में कटे हुए पाइनएप्पल से गार्निश करके सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:नारियल का दूध, अनानास (कटा हुआ), पाइनएप्पल, चीनी / शहद, आइस क्यूब्स |
Follow our Social Pages for More Indian Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Virgin Pina Colada Recipe in Hindi with your friends.