आज हम आपको समां के चावल की खीर रेसिपी (Sama Ke Chawal Ki Kheer Recipe) बता रहे है। समां चावल से बनी यह फलाहारी खीर खाने में तो काफी स्वादिष्ट है, साथ ही बनाने भी काफी आसान है। आमतौर पर व्रत के दिनों में समां चावल खाए जाने वाले एक विशेष प्रकार के चावल हैं। यह चावल देखने में सूजी से थोड़े बड़े और दलिया से थोड़े छोटे दाने जैसे होते हैं। आप इस नवरात्री व्रत के दौरान इस डिश को बना सकते है।
Sama Ke Chawal Ki Kheer Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
समां के चावल की खीर की सामग्री – Ingredients for Sama Ke Chawal Ki Kheer |
|
¼ कप समां के चावल | 1 छोटा चम्मच घी |
3 कप दूध | 1 बड़ा चम्मच पिस्ता |
3 बड़ा चम्मच बादाम | 3-4 बड़ा चम्मच चीनी |
4 हरी इलायची |
समां के चावल की खीर बनाने की विधि |
1: सबसे पहले समां के चावल को साफ करके धो लें। फिर इसे पानी में 5 मिनट के लिए भिगो दीजिये। फिर 5 मिनट बाद भीगे चावल का पानी निकालकर इसे छलनी में छोड़ दीजिये जिससे कि इसका का अतिरिक्त पानी निकल जाए। |
2: अब पिस्ता और बादाम का छिलका हटाकर इन्हे बारीक़-बारीक़ काट लें। |
3: अब हरी इलायची का बाहरी छिलका निकालकर दानों को दरदरा कूट लिजिएं। |
4: अब एक नॉन स्टिक कड़ाही/ पैन में 1 छोटा चम्मच घी गरम करके चावल डालकर एक मिनट के लिए चावल को मध्यम आँच पर भून लिजिएं। |
5: फिर इसमें दूध डालकर अच्छे से मिला लें। फिर पहला उबाल आने पर आँच को कम करके चावल को दूध में पकने दीजिए। इसे लगातार चलाते रहें जिससे यह तली में नही लगे। फिर चावल को पूरी तरह से गल जाने तक पका लें, इस प्रक्रिया में तक़रीबन 10 मिनट का समय लगता है। |
6: अब शक्कर और कटे बादाम को दूध में मिलाकर अच्छे से दो और मिनट (शक्कर के पूरी तरह से खीर में मिल जाने तक) के लिए पका लें। अब आँच को बंद कर दीजिए। |
7: फिर कुटी हुई इलायची मिलाकर फलाहारी खीर को ठंडा होने दें। |
8: अंत में स्वादिष्ट फलाहारी खीर को कटे पिस्ता से सजाकर सर्व करें। |
Key Ingredients:समां के चावल, घी, दूध, पिस्ता, बादाम, चीनी, हरी इलायची |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Sama Ke Chawal Ki Kheer Recipe in Hindi with your friends.