आज हम आपको गनोची रेसिपी (Gnocchi Recipe) बता रहे है। गनोची एक स्वादिष्ट डम्पलिंग इटैलियन डिश है जिसका माइल्ड स्वाद मुंह में जाते ही घुल जाता है। गनोची एक वर्सिटाइल डिश है इसे साइड डिश के अलावा मेन डिश के रूप में भी सर्व कर सकते है। इसकी खास बात यह कि इसमें तिरंगे के रंग को शामिल किया गया है।
Gnocchi Recipe in Hindi
पकाने का समय: 50 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: मीडियम |
टोटल टाइम: 1 घंटा |
गनोची की सामग्री – Ingredients for Gnocchi |
|
गनोची के लिए: | |
2 आलू | 100 ग्राम मैदा |
2 अंडा | स्वादानुसार नमक |
केसर क्रीम सॉस के लिए: | |
100 ml (मिली.) दूध | 1 ग्राम केसर |
30 ml (मिली.) क्रीम | 20 ग्राम पार्मेजन चीज |
10 ग्राम मक्खन | 10 ग्राम मैदा |
गनोची बनाने की विधि |
गनोची बनाने के लिए: |
Step 1: सबसे पहले एक बाउल में मैश किए हुए आलू, अंडे और मैदा डालकर मिला लें। |
Step 2: अब इसे अच्छे से मिलाएं नरम और स्मूद गूंथ लिजिएं। |
नरम डम्पलिंग्स तैयार करने के लिए: |
Step 1: सबसे पहले एक बड़े बर्तन में पानी लेकर इसमें नमक डालकर उबाल लिजिएं। फिर इसमें डम्पलिंग्स को डालकर 3 से 5 मिनट पकाएं। अब इसके बाद इसका पानी निकाल दीजिये। |
Step 2: अब केसर क्रीम सॉस तैयार करें। |
Step 3: अब एक सॉस पैन लेकर इसमें थोड़ा सा ऑलिव आयल और मक्खन डालकर गर्म कर लें। |
Step 4: अब मक्खन पिघलने के बाद इसमें मैदा डालकर हल्का ब्राउन होने तक पका लें। |
Step 5: अब दूध डालकर अच्छे से गर्म करके इसमें केसर और पार्मेजन चीज़ डालें। |
सर्विंग के लिए: |
Step 1: पहले प्लेट में उबले हुई गनोची रखें और फिर इस पर केसर क्रीम सॉस डालकर सर्व करें। |
Key Ingredients:मैदा, आलू, नमक, अंडा, केसर, दूध, पार्मेजन चीज, क्रीम, मैदा, मक्खन |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Gnocchi Recipe in Hindi with your friends.