आज हम आपको ट्राइकलर सैलेड रेसिपी (Tricolor Salad Recipe) बता रहे है। ट्राइकलर सैलेड एक हेल्दी और बहुत ही टेस्टी हैं। ट्राइकलर सैलेड को हरे पपीता, खीरे और गाजर से बनाया गया है। इस सैलेड का रंग हमारे राष्ट्रीय ध्वज से मिलता है। यह रेसिपी खासतौर पर रिपब्लिक डे के लिए बनाई है। इस सैलेड को मीठी और खट्टी हनी सोय ड्रेसिंग और भी खास बना देती है।
Tricolor Salad Recipe in Hindi
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
ट्राइकलर सैलेड की सामग्री – Ingredients for Tricolor Salad |
|
ड्रेसिंग के लिए: | |
1/3 कप सिरका | 3 टेबल स्पून शहद/चीनी |
1 टेबल स्पून सोय सोया | 1 टी स्पून नमक |
2 लहसुन की कलियां | 1-2 चिली पैपर, कटा हुआ |
सलाद के लिए: | |
1 मीडियम हरा पपीता, जूलियन | 1 गाजर, जूलियन |
1/3 कप पुदीने के पत्ते , टुकड़ों में कटा हुआ | 4 टेबल स्पून मूंगफली , रोस्टेड |
ट्राइकलर सैलेड बनाने की विधि |
ड्रेसिंग बनाने के लिए: |
Step 1: सबसे पहले एक छोटे बाउल में सारी सामग्री को मिलाकर एक तरफ रख दीजियें। |
पपाया तैयार करने के लिए: |
Step 2: पहले पपीते को आखिरी से काट दीजिये। फिर वेजिटेबल पिलर की मदद से इसका छिलका उतारकर इसके टुकड़े करने के बाद, इसको बारीक काट लिजिएं। |
Step 3: अब गाजर, हरा पपीता, पुदीने, मूंगफली और खीरा को एक बाउल में सबको डालकर अच्छे से मिला लिजिएं। |
Step 4: फिर इस पर ड्रेसिंग डालकर मैरीनेट और टॉस करें जिससे सारी सब्जियां ड्रेसिंग के साथ अच्छे से मिल सकें। अब इसे तुरंत सर्व करें। |
Key Ingredients:शहद/चीनी, सिरका, नमक, सोय सोया, चिली पैपर, लहसुन की कलियां, गाजर, हरा पपीता, मूंगफली, पुदीने के पत्ते |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Google Plus, Twitter, Pinterest
Share Tricolor Salad Recipe in Hindi with your friends.