Lasooni palak with tofu and makhani gravy Indian Recipe
Dinner Recipes Easy Recipes Indian Recipes Veg Recipes

लहसुनी पालक विद टोफू एंड मक्खनी ग्रेवी रेसिपी – Lasooni Palak with Tofu and Makhani Gravy Recipe

आज हम आपको लहसुनी पालक विद टोफू एंड मक्खनी ग्रेवी रेसिपी (Lasooni Palak with Tofu and Makhani Gravy Recipe) बता रहे है। लहसुन के स्वाद के साथ टोफू बटर और पालक का टेस्ट लिए यह रेसिपी किसी भी पार्टी के लिए पर्फेक्ट है। आप इस स्वतंत्रता दिवस तीन रंगो से बनी इस शानदार डिश को बनाकर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ इसको एन्जॉय करें।

Lasooni Palak with Tofu and Makhani Gravy Recipe in Hindi

पकाने का समय: 30 मिनट

कितने लोगों के लिए: 4

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 40 मिनट

लहसुनी पालक विद टोफू एंड मक्खनी ग्रेवी की सामग्री

लहसुनी पालक बनाने के लिए:

1 टेबल स्पून वेजिटेबल आॅयल 2 टी स्पून जीरा
1 टेबल स्पून लहसुन 1 टेबल स्पून प्याज़
1 टेबल स्पून टमाटर 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर 1 टी स्पून हल्दी पाउडर
1 कप पालक, टुकड़ों में कटा हुआ 2 कप पालक पेस्ट
जरूरत ​के मुताबिक नमक

मक्खनी ग्रेवी बनाने के लिए:

12 टमाटर 1/4 मक्खन
स्वादानुसार नमक 1 टेबल स्पून कशमीरी लाल मिर्च पाउडर
अदरक एक इंच का टुकड़ा 1 टेबल स्पून लहसुन का पेस्ट
1/2 टी स्पून कसूरी मेथी 2 टेबल स्पून हनी
1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर 1 कप फ्रेश क्रीम
400 ग्राम सिलीकन टोफू

लहसुनी पालक विद टोफू एंड मक्खनी ग्रेवी बनाने की वि​धि – Lasooni Palak with Tofu and Makhani Gravy Recipe

लहसुनी पालक बनाने के लिए:

Step 1: सबसे पहले एक पैन में तेल गर्म कीजिए। फिर इसमें कटा हुआ लहसुन, जीरा, टमाटर और प्याज़ डालकर हिलाते हुए फ्राई कीजिए।
Step 2: अब इसमें गरम मसाला, हल्दी पाउडर और लाल मिर्च पाउडर डालकर अच्छे से मिला लें।
Step 3: फिर इसमें पालक का पेस्ट और कटा हुआ पालक डालें। फिर नमक डालकर मिला लें और फिर 5 मिनट तक पका लें।

मक्खनी ग्रेवी तैयार करने के लिए:

Step 1: सबसे पहले टमाटर को चार हिस्सों में काट लीजिएं। अब इन्हें प्रेशर कुकर में नमक के साथ डालें, फिर इसमें अदरक, 2 कप पानी और कशमीरी लाल मिर्च डालियें।
Step 2: अब कुकर में दो सीटी आने दिजिएं। अब इसके बाद इसे एक तरह ठंडा होने के लिए रख दिजिएं।
Step 3: अब इस मिश्रण को ब्लेंड करके छान लीजिएं। फिर एक पैन में मक्खन गर्म करके उसमे अदरक का पेस्ट, 2 छोटे चम्मच पानी और लहसुन का पेस्ट डालकर एक मिनट के लिए पका लें।
Step 4: अब इसमें टमैटो प्यूरी डालकर और दो-तीन मिनट के लिए पका लें।
Step 5: अब कसूरी मेथी को तवे या माइक्रोवेव पर सूखा रोस्ट कीजिएं। फिर क्रश करें और कशमीरी लाल मिर्च के साथ ग्रेवी में मिलाएं। अब इसमें चीनी या शहद, नमक डालकर एक मिनट के लिए पका लें।
Step 6: फिर इसमें गरम मसाला पाउडर और कसूरी मेथी मिलाएं।
Step 7: फिर इसे अच्छे से मिलकर एक मिनट के लिए पका लें और फिर इसमें क्रीम मिलाएं।
Step 8: फिर टोफू, मक्खनी ग्रेवी और पालक को इसी तरह लगाएं जैसे पिक्चर में दिखाया गया है। अंत में गर्मागर्म सर्व करें।

Key Ingredients:

जीरा, वेजिटेबल आॅयल, प्याज़, लहसुन, लाल मिर्च पाउडर, टमाटर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला पाउडर, पालक पेस्ट, पालक, टमाटर, नमक, नमक, मक्खन, अदरक एक इंच का टुकड़ा, कशमीरी लाल मिर्च पाउडर, कसूरी मेथी, लहसुन का पेस्ट, गरम मसाला पाउडर, हनी, सिलीकन टोफू, फ्रेश क्रीम

Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.

FacebookGoogle PlusTwitterPinterest

Share Lasooni Palak with Tofu and Makhani Gravy Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *