आज हम आपको सोयाबीन उपमा रेसिपी (Soyabean Upma Recipe) बता रहे है। सोयाबीन से बनने वाला यह उपमा काफी स्वादिष्ट है। इसमें क्रंची मूंगफली के साथ मसालों, हरी मिर्च और सब्जियों का बढ़िया स्वाद मिलेगा। यह ब्रेकफास्ट के लिए एकदम बढ़िया रेसिपी है।
Soyabean Upma Recipe
पकाने का समय: 10 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 20 मिनट |
सोयाबीन उपमा की सामग्री – Ingredients for Soyabean Upma |
|
1 कप सोयाबीन कीमा | 1 टी स्पून मूंगफली, रोस्टेड |
1/2 टी स्पून सरसों के दाने | 4-5 कढ़ीपत्ता |
1 साबुत लाल मिर्च | स्वादानुसार नमक और चीनी |
1 टेबल स्पून तेल |
सोयाबीन उपमा बनाने की विधि |
1: सबसे पहले तेल गर्म करके साबुत लाल मिर्च, राई और करी पत्ता डालकर इन सब चीजों को चटकने दीजिये। |
2: फिर सब्जियां डालकर स्वादानुसार नमक और चीनी डालें। |
3: अब सोयाबीन कीमा और भुनी हुई मूंगफली डालकर सब चीजों को अच्छी तरह से पका लें। |
4: फिर ढक्कन को बंद करके मध्यम आंच पर 4-5 मिनट तक रखियें। |
5: अब आखिरी बार अच्छी तरह से मिला लें और ताजे कटे हुए हरे धनिए से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:मूंगफली, सोयाबीन कीमा, कढ़ीपत्ता, सरसों के दाने, नमक और चीनी, साबुत लाल मिर्च, तेल |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Soyabean Upma Recipe in Hindi with your friends.