आज हम आपको बेक्ड स्पिनेच एंड काॅर्न रेसिपी (Baked Spinach and Corn Recipe) बता रहे है। यह एक काॅटिनेंटल रेसिपी है, इसे काॅर्न, स्पिनेच और मसालों के साथ बेक किया जाता है।
Baked Spinach and Corn Recipe
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 10 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 55 मिनट |
बेक्ड स्पिनेच एंड कॉर्न की सामग्री – Ingredients for Baked Spinach and Corn |
|
1 कप कॉर्न (उबला हुआ) | 2 कप पालक (उबला हुआ) |
2 टेबल स्पून तेल | 1 टी स्पून जीरा |
1/4 कप प्याज , बारीक कटा हुआ | स्वादानुसार नमक |
1/4 टी स्पून पिसी काली मिर्च | 3 टेबल स्पून मैदा |
2 कप दूध | 1 कप चीज , कद्दूकस |
बेक्ड स्पिनेच एंड कॉर्न बनाने की विधि |
1: सबसे पहले तेल गर्म करके जीरा डालें। |
2: फिर जब यह चटक जाए, तब प्याज डालकर तेज़ आंच पर पकाकर इसे ढक दें। |
3: अब पालक और काॅर्न डालकर अच्छी तरह से मिक्स करके स्टर फ्राई कर लें। |
4: फिर मैदा डालकर थोड़ा रंग आने तक भूनें और फिर दूध डालकर लगातार चलाते हुए अच्छी तरह से ब्लेंड होने तक मिलाएं। |
5: अब काली मिर्च और नमक डालकर मिलाएं और फिर इसे एक ओवन प्रूफ सर्विंग डिश में ट्रांसफर कर लें। |
6: फिर इस पर चीज डालकर आधे घंटे के लिए पहले से गर्म 160 C- 325 F ओवन में बेक करके गर्मागर्म सर्व करें। |
Key Ingredients:पालक (उबला हुआ), कॉर्न (उबला हुआ), जीरा, तेल, नमक, प्याज, मैदा, पिसी काली मिर्च, चीज, दूध |
Follow our Social Pages for More Food Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Baked Spinach and Corn Recipe in Hindi with your friends.