आज हम आपको गार्लिक पनीर टिक्का रेसिपी (Garlic Paneer Tikka Recipe) बता रहे है। यह एक बढ़िया रेसिपी है जो किसी भी पार्टी या अन्य खास मौके पर बनाने के लिए एकदम परफेक्ट है।
Garlic Paneer Tikka Recipe
🫕 पकाने का समय: 10 मिनट |
💁 कितने लोगों के लिए: 4 |
🥣 तैयारी का समय: 10 मिनट |
🎚️ कठिनाई स्तर: आसान |
⏰ टोटल टाइम: 20 मिनट |
गार्लिक पनीर टिक्का की सामग्री – Ingredients for Garlic Paneer Tikka
-
- 400 ग्राम पनीर
- 1/2 कप दही
- 2 टी स्पून क्रीम
- 6-7 क्रश लहसुन की कलियां
- 1 टी स्पून कालीमिर्च
- 1 टेबल स्पून धनिया पाउडर
- 1 टी स्पून हरीमिर्च पेस्ट
- 1 टेबल स्पून रोटेस्ड बेसन
- 2 टी स्पून मक्खन
- 1 टी स्पून तेल
गार्लिक पनीर टिक्का बनाने की विधि
1. सबसे पहले एक बाउल में दही, बेसन, क्रीम, कालीमिर्च, धनिया पाउडर, कुटी हुई लहसुन की कलियां, हरी मिर्च का पेस्ट और स्वादानुसार नमक लें।
2. फिर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलाकर इस मिश्रण में पनीर के टुकड़े डालकर अच्छी तरह कोट करें।
3. अब पनीर क्यूब्स को मेरिनेट होने के लिए 30 से 35 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें।
4. फिर एक पैन में मक्खन और तेल गर्म करके इसमें पनीर के टुकड़ों को डालकर दोनों तरफ से रोस्ट करें।
5. अंत में क्रिस्पी और गोल्डन ब्राउन गार्लिक पनीर टिक्का को हरी चटनी के साथ शेयर करें।
Key Ingredients: पनीर, दही, क्रीम, लहसुन की कलियां, कालीमिर्च, धनिया पाउडर, हरीमिर्च पेस्ट, रोटेस्ड बेसन, मक्खन, तेल |
Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Garlic Paneer Tikka Recipe in Hindi with your friends.