Sooji Golgappe Recipe
Easy Recipes Indian Recipes Instant Recipes Snacks Recipes

Sooji Golgappe Recipe in Hindi – सूजी गोलगप्पे रेसिपी

आज हम आपको सूजी गोलगप्पे रेसिपी (Sooji Golgappe Recipe) बता रहे है। सूजी से बनाएं जाने पर गोलगप्पे क्रंची और लाइट बनते हैं। इनका स्वाद काफी अच्छा लगता है और इन्हें घर पर बनाना भी बहुत आसान है।

Sooji Golgappe Recipe

पकाने का समय: 10 मिनट

कितने लोगों के लिए: 2

तैयारी का समय: 10 मिनट

कठिनाई स्तर: आसान

टोटल टाइम: 20 मिनट

सूजी गोलगप्पे की सामग्री – Ingredients for Sooji Golgappe

1 कप सूजी 1 टी स्पून तेल
स्वादानुसार नमक गुनगुना पानी
तलने के लिए तेल

सूजी गोलगप्पे बनाने की वि​धि

1: सबसे पहले सूजी को एक बड़े बाउल में डालकर इसमें धीरे-धीरे तेल और पानी डालें।
2: आप इससे एक नरम आटा गूंथ लें जो बहुत कड़ा या बहुत चिपचिपा नहीं होना चाहिए। फिर आटे को 15-20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
3: फिर चिकने आटे से छोटी छोटी लोइयां बनाकर बेलन की सहायता से चपटा (लगभग 2 1/2 इंच व्यास में) बेल लें।
4: अब एक कड़ाही में तेल गर्म करके एक-एक करके सूजी पूरी तल लें। इन्हे फूलने तक और दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है।
5: फिर जब फ्राई हो जाए तब निकालकर ठंडा होने दें और सर्व करें।

Key Ingredients:

तेल, सूजी, गुनगुना पानी, तलने के लिए तेल, नमक

Follow our Social Pages for More Easy Recipes and Latest Updates.

Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest

Share Sooji Golgappe Recipe in Hindi with your friends.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *