आज हम आपको पनीर अनारदाना कबाब रेसिपी (Paneer Anardana Kebab Recipe) बता रहे है। आप इसे सभी डिनर पार्टी में सर्व करना चाएंगे। इसमें जूसी पनीर के टुकड़ो को मैरीनेट करने के बाद इन्हे क्रिस्पी शिमला मिर्च और सॉस के साथ सर्व करते है।
Paneer Anardana Kebab Recipe in Hindi
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 35 मिनट |
पनीर अनारदाना कबाब की सामग्री – Ingredients for Paneer Anardana Kebab |
|
500 gms पनीर | 2 मीडियम हरी शिमला मिर्च (एक इंच चकोर टुकड़ों में कटी हुई) |
2 मीडियम टमाटर (एक इंच चकोर टुकड़ों में कटी हुई) | 3 टेबल स्पून तेल |
1 टी स्पून चाट मसाला | |
मैरीनेशन के लिए: | |
हंग कर्ड | 1 टी स्पून अदरक का पेस्ट |
1 टी स्पून लहसुन का पेस्ट | 1/2 टी स्पून कशमिरी लाल मिर्च पाउडर |
एक चुटकी हल्दी पाउडर | 1/2 टी स्पून गरम मसाला पाउडर |
2 टी स्पून अनारदाना पाउडर | 2-3 टेबल स्पून फ्रेश क्रीम |
1 टी स्पून नींबू का रस | नमक |
पनीर अनारदाना कबाब बनाने की विधि |
1: सबसे पहले पनीर को एक इंच लम्बाई और मोटाई मेंटुकड़ों में काट लिजिएं। |
2: फिर मैरीनेशन की सभी सामग्री को मिला लिजिएं और इसमें 15 मिनट के लिए पनीर के टुकड़ों को डालकर मैरीनेट होने के लिए छोड़ दीजिये। |
3: अब तवे पर तेल गर्म करके पनीर के टुकड़ों को इस पर डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक शैलो फ्राई कर लें, ध्यान रहे नीचे से यह क्रिस्पी हो जाने चाहिए। |
फिर इन्हें पेपर टॉवल पर निकाल लें। |
4: फिर टमाटर और शिमला मिर्च के टुकड़ों को बचे हुए मैरीनेशन में टॉस कर लें और तवे पर 2 से 3 मिनट बचे हुए तेल में भून लें। |
5: अब पनीर के टुकड़े को टमाटर औरशिमला मिर्च के पीस के साथ टूथपिक में लगा लें। |
अंत में इस पर चाट मसाला छिड़कर गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:हरी शिमला मिर्च (एक इंच चकोर टुकड़ों में कटी हुई), पनीर, तेल, टमाटर (एक इंच चकोर टुकड़ों में कटी हुई), चाट मसाला, मैरीनेशन के लिए:, लहसुन का पेस्ट, अदरक का पेस्ट, हल्दी पाउडर, कशमिरी लाल मिर्च पाउडर, अनारदाना पाउडर, गरम मसाला पाउडर, नींबू का रस, फ्रेश क्रीम, नमक |
Follow our Social Pages for More Paneer Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Paneer Anardana Kebab Recipe in Hindi with your friends.