आज हम आपको खट्टे चने रेसिपी (Khatte Channe Recipe) बता रहे है। इस डिश को बनाना काफी आसान है। चने काफी तरीके से तैयार किये जा सकते हैं। आपको खट्टे चने की यह रेसिपी काफी पसंद आएगी, इन्हें इमली का पेस्ट और हल्के मसाले डालकर बनाया जाता है।
Khatte Channe Recipe
पकाने का समय: 30 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 20 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
खट्टे चने की सामग्री – Ingredients for Khatte Channe |
|
2 कप काबुली चने (पूरी राते भीगे हुए) | 2 टी स्पून नमक |
2 टी स्पून जीरा | 1 कप प्याज |
1 टेबल स्पून अदरक, बारीक कटा हुआ | 1 टी स्पून लहसुन, बारीक कटा हुआ |
1 टेबल स्पून धनिया पाउडर | 1 टी स्पून गरम मसाला |
1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर | 1/2 टी स्पून हल्दी पाउडर |
1 टेबल स्पून इमली पेस्ट | 1/2 टी स्पून पुदीने के पत्ते, बारीक कटा हुआ |
3-4 हरी मिर्च | गार्निश के लिए हरा धनिया |
खट्टे चने बनाने की विधि |
1: सबसे पहले चने को छान लिजिएं और फिर इन्हें नरम होने तक ताजे पानी में पका लें, आप इसमें इसी समय नमक भी डाल दीजिये। फिर इसके बाद पानी में से चने निकाल कर दोनों को अलग रख लीजिये, जरूरत पड़ने पर इसका इस्तेमाल करें। |
2: अब इमली को पानी में भिगोकर रख दीजिये, इमली का गुदा निकालकर अलग रखें। |
3: फिर एक पैन में जीरे को ड्राई रोस्ट कर लें फिर जब यह चटकने लगे तब इसमें अदरक, लहसुन और प्याज डाले। |
4: अब प्याज को डार्क ब्राउन होने तक स्टर फ्राई कर लें। |
5: फिर इसमें गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी, लाल मिर्च पाउडर और थोड़ा सा पानी डालकर चलाएं, फिर इसमें कुछ देर बाद हरी मिर्च डाले। अब इसे अच्छे से मिलाएं और चने डालकर आधा मिनट पका लें। |
6: अब चने में दो कप पानी डालें डालें। |
7: फिर इसमें कटा हुआ पुदीना डालकर 15 मिनट तक पकने दें, जब तक कि यह अच्छी तरह से ब्लेंड न हो जाए। |
8: अब इमली का पेस्ट डालें और अंत में हरा धनिया से गार्निश करके कुलचा के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:नमक, काबुली चने (पूरी राते भीगे हुए), प्याज, जीरा, लहसुन, अदरक, गरम मसाला, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, पुदीने के पत्ते, इमली पेस्ट, हरा धनिया, हरी मिर्च |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Khatte Channe Recipe in Hindi with your friends.