आज हम आपको बाचका रेसिपी (Bachka Recipe) बता रहे है। यह काले चने से तैयार होने वाले फ्रिटर्स हैं। बिहार में चने और दाल को काफी पसंद किया जाता है और इसी वजह से इनके साथ कुछ न कुछ नया बनाने की कोशिश करते रहते हैं। इसी तरह बाचका को भी बनाया गया है। यह चने से बनने वाला पकौड़ा है, इसे हरी चटनी के साथ खाया जाता है।
Bachka Recipe
पकाने का समय: 25 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 4 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 40 मिनट |
बाचका की सामग्री – Ingredients for Bachka |
|
बैटर के लिए: | |
1 कप बेसन | 2/3 कप पानी |
2 टी स्पून सरसों का तेल | 1 टी स्पून अदरक लहसुन का पेस्ट |
1 टी स्पून हरी मिर्च | 2 टेबल स्पून हरा धनिया |
1 टी स्पून जीरा | 1 टी स्पून गरम मसाला पाउडर |
1 टी स्पून हल्दी पाउडर | 1 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर |
नमक | |
बाचका के लिए: | |
1 कप काला चना | 1 छोटा प्याज |
बाचका बनाने की विधि |
1: सबसे पहले काले चने को 4 से 5 घंटे के भिगो दीजिये। फिर इसके बाद प्रेशर कुकर में चुटकी भर नमक डालकर 2 सीटी लगा लें। |
2: फिर छलनी की मदद से छानकर इसका पानी निकालकर 15 से 20 मिनट के लिए ठंडा होने दीजिये। |
3: अब बेसन का बैटर तैयार करने के लिए: पहले एक बड़े बाउल में नमक और बेसन डालें, फिर इसमें एक बार में थोड़ा सा पानी डालकर घोलें, इसे बैटर बनाने के लिए मीडियम गाढ़ा रखें। |
4: अब बैटर में तड़का देने के लिए: पहले पैन में सरसों के तेल को गर्म करके इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट, जीरा, हल्दी पाउडर, हरी मिर्च, गरम मसाला और लाल मिर्च पाउडर डालकर एक मिनट के लिए भून लें और फिर बैटर में डालकर अच्छे से मिलाएं। लिजिएं बाचका बैटर तैयार है। |
5: फिर बेसन में ठंडे किए हुए काले चने और कटी हुई प्याज डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें। अब फ्राई करने के लिए तेल गर्म करके दो चम्मच की मदद से बैटर को थोड़ी थोड़ी मात्रा में तेल में डालें। फिर इन्हें गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें। |
6: अब तेल में से निकाल लें, अंत में इस पर चाट मसाला छिड़कर सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:पानी, बेसन, अदरक लहसुन का पेस्ट, सरसों का तेल, हरा धनिया, हरी मिर्च, गरम मसाला पाउडर, जीरा, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी पाउडर, काला चना, नमक, प्याज |
Follow our Social Pages for More Lunch Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Bachka Recipe in Hindi with your friends.