आज हम आपको आलू आमलेट रेसिपी (Aloo Omelette Recipe) बता रहे है। यह एक वेजिटेरियन आमलेट की रेसिपी है, आपको इसमें लहसुन, अदरक और क्रंची प्याज के साथ आलू का स्वाद मिलेगा। यह एक बढ़िया मॉर्निग मील के लिए एकदम परफेक्ट है।
Aloo Omelette Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
आलू आमलेट की सामग्री – Ingredients for Aloo Omelette |
|
5 आलू, उबले हुए | 1 प्याज, टुकड़ों में कटा हुआ |
1/2 कप दूध | 1 टेबल स्पून अदरक-लहसुन का पेस्ट |
1/2 कप बेसन | जैतून का तेल (खाना पकाने के लिए) |
स्वादानुसार नमक | काली मिर्च पाउडर |
आलू आमलेट बनाने की विधि |
1: सबसे पहले उबले हुए आलू को छीलकर हल्का क्रम्बल कर लिजिएं। |
2: फिर एक बाउल में बेसन और पानी मिलाकर स्मूद बैटर बना लिजिएं। |
3: अब इसमें कटी हुई प्याज, आलू, काली मिर्च, नमक और थोड़ा सा दूध डालकर अच्छी तरह मिला लिजिएं। |
4: फिर एक पैन में जैतून का तेल गर्म करके अदरक-लहसुन का पेस्ट डालकर खुशबू आने तक फ्राई करें। अब आलू का मिश्रण डालकर इसे गोल आकार देने के लिए ऊपर और किनारे से चपटा करके धीमी आंच पर ढककर 8-10 मिनट तक पकाएं। |
5: अब पलटकर दूसरी तरफ से भी पकाएं और अंत में गर्मागर्म सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:प्याज, आलू, उबले हुए, अदरक-लहसुन का पेस्ट, दूध, जैतून का तेल (खाना पकाने के लिए), बेसन, काली मिर्च पाउडर, नमक |
Follow our Social Pages for More Breakfast Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Aloo Omelette Recipe in Hindi with your friends.