आज हम आपको राइस पेपर वेजी रैप्स रेसिपी (Rice Paper Veggie Wraps Recipe) बता रहे है। राइस पेपर वेजी रैप्स काफी हेल्दी, बनाने में भी आसान और खाने की तैयारी के लिए एकदम बढ़िया हैं। यह बच्चों के स्नैक बॉक्स और पिकनिक के लिए फीलिंग, हल्का और रिफ्रेशिंग है. इसके अलावा इसे पहले से बना सकते है क्योंकि इसे ठंडा खाया जाता है।
Rice Paper Veggie Wraps Recipe
पकाने का समय: 15 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 15 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 30 मिनट |
राइस पेपर वेजी रैप्स की सामग्री – Ingredients for Rice Paper Veggie Wraps |
|
6 राइस पेपर शीट | 6 सलाद पत्ते |
5-6 मशरूम, टुकड़ों में कटा हुआ | 1 कप शिमला मिर्च (पतली स्लाइस) |
1 बड़ी गाजर, बारीक कटा हुआ | 1 कप पत्ता गोभी , टुकड़ों में कटा हुआ |
अल्फ़ा-अल्फ़ा या स्टीम्ड रेगुलर स्प्राउट्स | 1/2 कप पनीर या टोफू |
2-3 टेबल स्पून सोया सॉस | 2 टी स्पून वोस्टरशायर सॉस |
2 टी स्पून स्वीट रेड चिली पेस्ट |
राइस पेपर वेजी रैप्स बनाने की विधि |
1: सबसे पहले सभी सब्जियों को भूनकर इसमें स्प्राउट्स और सॉस डालें। फिर 2-3 मिनट तक चलाते हुए भूनें। अब एक बार हो जाने के बाद, पनीर / टोफू डालें। |
2: अब एक बड़े कटोरे में गुनगुना पानी भरकर चावल के कागज की एक शीट डुबोएं और तुरंत निकाल लें। |
3: फिर एक्ट्रा पानी को थपथपाएं और शीट को कटिंग बोर्ड या किसी सपाट सतह पर बिछा दें. अब एक सलाद पत्ता रखकर बीच में तली हुई सब्जियों और पनीर/टोफू से भरें। |
4: अब बूरितो को लपेट कर एक प्लेट में रखें। |
5: फिर बची हुई शीट के साथ भी यही प्रक्रिया अपनाएं। |
6: इसे आप एक्ट्रा प्रोटीन के लिए हुमस या हरी चटनी के साथ खाएं। |
Key Ingredients:सलाद पत्ते, राइस पेपर शीट, शिमला मिर्च (पतली स्लाइस), मशरूम, पत्ता गोभी, 1 बड़ी गाजर, पनीर या टोफू, अल्फ़ा-अल्फ़ा या स्टीम्ड रेगुलर स्प्राउट्स, वोस्टरशायर सॉस, सोया सॉस, स्वीट रेड चिली पेस्ट |
Follow our Social Pages for More Recipes in Hindi and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Rice Paper Veggie Wraps Recipe in Hindi with your friends.