आज हम आपको दलिया पोंगल रेसिपी (Dalia Pongal Recipe) बता रहे है। यह दक्षिण भारत में एक काफी लोकप्रिय टिफिन आइटम है। इस डिश को हरी दाल और गेंहू रवा के साथ मसाले डालकर प्रेशर कुकर में बनाया जाता है। दलिया पोंगल को बनाना बहुत आसान है, इसे आप 50 मिनट में बना सकते हैं।
Dalia Pongal Recipe
पकाने का समय: 45 मिनट |
कितने लोगों के लिए: 2 |
तैयारी का समय: 05 मिनट |
कठिनाई स्तर: आसान |
टोटल टाइम: 50 मिनट |
दलिया पोंगल की सामग्री – Ingredients for Dalia Pongal |
|
1 कप गेंहू रवा | 1/2 कप हरी मूंग दाल |
1 टी स्पून कालीमिर्च | 1 टेबल स्पून जीरा |
1 टेबल स्पून काजू | 2 टेबल स्पून घी |
1 टी स्पून अदरक | हल्दी पाउडर |
मुट्ठी भर कढ़ीपत्ता | स्वादानुसार नमक |
दलिया पोंगल बनाने की विधि |
1: सबसे पहले दाल और दलिया को साफ करके धो लिजिएं। |
2: फिर हरी दाल को अलग बर्तन में और दलिये को प्रेशर कुकर में पकाएं। |
3: ध्यान रहे हरी दाल को पकाने के लिए एक कप पानी और दलिया पकाने के लिए 3 कप पानी की जरूरत होती है। |
4: अब दाल को पकाते वक्त इसमें हींग, हल्दी पाउडर और थोड़ा सा घी डालें। |
5: फिर एक कड़ाही में एक बड़ा चम्मच घी गर्म करके काजू को लाइट ब्राउन होने तक भून लें। |
6: अब इन्हें एक अलग बाउल में निकाल लिजिएं। |
7: फिर एक कड़ाही में जीरा, कढ़ीपत्ता, अदरक और कालीमिर्च डालकर भूनें। |
8: अब इसमें पकी हुई दाल, पका हुआ दलिया और नमक डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। |
9: लास्ट में इसमें काजू और बचा हुआ घी डालें। लिजिएं आपकी हेल्दी और स्वादिष्ट पोंगल तैयार है। |
10: अंत में इसे चटनी के साथ सर्व कीजिए। |
Key Ingredients:हरी मूंग दाल, गेंहू रवा, जीरा, कालीमिर्च, घी, काजू, हल्दी पाउडर, अदरक, नमक, कढ़ीपत्ता |
Follow our Social Pages for More Veg Recipes and Latest Updates.
Facebook, Instagram, Twitter, Pinterest
Share Dalia Pongal Recipe in Hindi with your friends.